कभी खूबसूरती देख फिल्स साइन कराने के लिए लगती थी लंबी लाइन, अब ऐसी दिखने लगी हैं जया प्रदा

जयाप्रदा को बॉलीवुड की बेहद ही खूबसूरत और एवरग्रीन हसीनाओं में एक माना जाता है। बता दें कि उन्होंने 70 से 80 के दशक में काफी फिल्मों में काम किया और दर्शकों का दिल जीत लिया। जयाप्रदा को अपने वक्त की बेहद ही मशहूर अभिनेत्रियों में गिना जाता था। बता दें कि उन्होंने 7 भाषाओं की फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग से काफी लोगों का दिल जीत लिया।
हिट फिल्मों में काम कर चुकी है जया प्रदा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जयाप्रदा को फिल्मों से लेकर टेलीविजन तक में देखा जा चुका है। इतना ही नहीं उन्हें हिट फिल्मों जैसे कि घर घर की कहानी और औलाद के साथ-साथ घर एक मंदिर जैसी हिंदी बॉलीवुड फिल्मों में देखा जा चुका है। जहां से उन्हें लोगों की खूब तारीफ भी मिली। लेकिन अब वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और उनकी उम्र भी 60 साल हो चुकी है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को भी शेयर करती हुई नजर आती है।
इंस्टाग्राम पर जयाप्रदा ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीर
कुछ वक्त पहले जयाप्रदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर को शेयर किया था जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी। बता दें कि इन तस्वीरों में उन्होंने एक गाउन पहना हुआ था और वह कुर्सी पर बैठकर कैमरे के सामने जबरदस्त पोज देती हुई नजर आ रही थी। जयाप्रदा के लेटेस्ट तस्वीर को देखकर उनकी खूबसूरती का अंदाजा लगाया जा सकता है क्योंकि वह पहले से और भी ज्यादा खूबसूरत हो चुकी है।
एक्ट्रेस की तस्वीरें देख फैंस को लगा झटका
जयाप्रदा की तस्वीरों पर फैंस भी जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। वही एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि क्या यह आप है? आप अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत हो गई है। तो वही एक और यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि आप तो बिल्कुल अप्सरा जैसी लग रही है। जयाप्रदा अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को सोशल मीडिया के जरिए अक्सर शेयर करती हुई नजर आती है।
फिल्मों के बाद राजनीति में आजमाया हाथ
जयाप्रदा के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आपको बता दें कि वह इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं और राजनीति में अपना हाथ आजमाती हुई नजर आती हैं। इतना ही नहीं वह राजनीति में सफल भी हो चुकी है। उन्होंने 1994 में तेलुगू देशम पार्टी यानी कि टीडीपी के फाउंडर एनटी रामा राव के आमंत्रण पर राजनीति ज्वाइन की। जिसके बाद विधानसभा चुनाव में टिकट भी दी गई। लेकिन एक्ट्रेस ने राजनीति में डेब्यू करने से इंकार कर दिया और बाद में चुनाव में टीडीपी के लिए प्रचार भी किया। जिसके बाद एनटी रामा राव प्रदेश के मुख्यमंत्री घोषित हो गए। 1996 में टीडीपी ने उन्हें आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए राज्यसभा भेज दिया और तेलुगु महिला का अध्यक्ष भी बना दिया था।
जयाप्रदा ने 2019 में किया बीजेपी को ज्वाइन
बाद में जयाप्रदा के पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू के साथ कुछ मतभेद हुए और इसी वजह से उन्होंने पार्टी को छोड़ दिया। बाद में जयाप्रदा ने समाजवादी पार्टी में काम करना शुरू किया और 2004 में लोकसभा चुनाव भी लड़े थे। जहां उन्हें 85000 से भी ज्यादा वोट मिले और 2009 में उन्हें 30000 से ज्यादा वोट मिले। उन्होंने वहां पर दो बार चुनाव जीते। 2014 में आरएलडी के टिकट पर बिजनौर से लोकसभा चुनाव लड़ा और वहां पर वह हार गई। जिसके बाद जयाप्रदा ने 2019 में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications











