10 रुपये के लिए हसीना ने किया था ये काम, 3 बच्चों के पिता से रचाई शादी लेकिन कभी नहीं बन पाई पत्नी

Jayaprada

अक्सर करके सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज की बचपन की तस्वीर खूब वायरल होती है और फैंस द्वारा भी खूब पसंद की जाती है. लेकिन आपको बता दें कि इन दोनों 80 के दशक की एक ऐसी अभिनेत्री की बचपन की तस्वीर वायरल हो रही है जिसकी हर एक अदा पर फैंस दिल हार जाते थे. उन्होंने फिल्मों के साथ ही साथ आगे चलकर राजनीति में भी अपना हाथ आजमाया. इस बच्ची ने एक तेलुगू फिल्म फाइनेंसर के घर पर जन्म लिया. काफी कम उम्र में क्लासिकल डांस सीखना शुरू किया और 12 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इस हसीना को पहली फिल्म के लिए ₹10 की फीस मिली थी. बाद में राजनीति की तरफ रुख किया और यहां भी अपनी छाप छोड़ दी.

जयाप्रदा को डांस में थी महारत हासिल

अगर अभी तक आप इस बच्चे को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि जयाप्रदा है. जिन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपने हुनर का परचम लहराया. 80 से 90 के दशक में उन्होंने कई सारी हिट फिल्में दी. जयाप्रदा को डांस में भी महारत हासिल थी. लेकिन उन्होंने निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे और शादी से भी काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गई थी.

तीन बच्चों के पिता से की शादी तो नहीं मिला पत्नी का दर्जा

दरअसल आपको बता दें कि जयाप्रदा ने अपने करियर के पीक पर पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता फिल्म निर्माता श्रीकांत नहाटा के साथ में शादी रचाई. इसके बाद में उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा. उनकी शादी शुरुआत से काफी विवादों में रही क्योंकि फिल्म निर्माता ने जयाप्रदा से शादी तो की लेकिन बाद में उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक देने से इनकार कर दिया. पहली पत्नी के साथ शादीशुदा होने के कारण कभी भी जयाप्रदा को श्रीकांत ने अपनी पत्नी का दर्जा नहीं दिया और ना ही उनकी कोई संतान हुई. पति से अलग होने के बाद में जयाप्रदा को अकेले जिंदगी काटनी पड़ी.

More from Filmibeat

Read more about: jayaprada
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X