10 रुपए की पहली कमाई से हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनी ये लड़की, प्यार तो मिला पर लगा रहा दूसरी औरत का टैग

यह तो साफ है कि अगर आप बॉलीवुड में अपना नाम बनाना चाहते हैं तो उसके लिए एक्टिंग आना बहुत ही ज्यादा जरूरी है. इतना ही नहीं अगर डांस आता है तो यह एक सोने पर सुहागा हो जाएगा. लेकिन आपको बता दें कि ऐसी बहुत कम अभिनेत्रियां हैं जो कि क्लासिकल डांस में जितनी ज्यादा आगे रहती है उनकी एक्टिंग भी उतनी ही दमदार होती है. यहां तक कि उनकी खूबसूरती भी लाजवाब होती है.
कजरारी आंखों वाली बच्ची हैं जया प्रदा
लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं. जिसके बचपन की तस्वीर इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि इस बच्चे के काले घने बाल और कजरारी आंखों में जादू है. साथ ही साथ उसने माथे पर तिलक सी बिंदी लगाई हुई है और चेहरे पर मुस्कान भी लाजवाब है. दरअसल यह बच्ची और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जयाप्रदा है.
Recommended Video
13 साल की उम्र में की थी पहली फ़िल्म
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जयाप्रदा बचपन से ही क्लासिकल डांस में उत्तीर्ण रही है. बताया तो यह भी जाता है कि स्कूल में डांस परफॉर्मेंस भी वह किया करती थी और उन दिनों उन पर से नजरें हटाना काफी मुश्किल हो जाता था. उनका डांस देखकर डायरेक्टर भी उन्हें फिल्म का ऑफर देने लगे. जयाप्रदा ने अपनी पहली फिल्म सिर्फ 13 साल की उम्र में की थी.
पहली फ़िल्म में मिली थी 10 रुपए फीस
जयाप्रदा ने फिल्म भूमि कोशम में पहली बार काम किया था. जो कि एक तेलुगु फिल्म थी और इसके लिए उन्हें ₹10 फीस मिली थी. साउथ सिनेमा से होते हुए जयाप्रदा बॉलीवुड की तरफ पहुंची और यहां पर भी उन्होंने एक बेहतरीन अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया. जयाप्रदा ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी डांस को लेकर भी एक खास पहचान बनाई. एक समय ऐसा भी आया जब सिर्फ ₹10 की फीस में फिल्म में काम करने वाली एक्ट्रेस बॉलीवुड की हाईएस्ट पैड एक्ट्रेसेस में शुमार हो गई.
जयाप्रदा बनी थी हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस
साल 1985 तक उनका करियर बेहतरीन चलता रहा और आपको बता दें कि उस वक्त तक वह हाईएस्ट पैड एक्ट्रेसेस में शुमार रही. लेकिन उनकी इसकी वजह से उन पर इनकम टैक्स का छापा पड़ गया था. जिस वजह से जयप्रदा को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी. इसी कारण जयाप्रदा का करियर भी खत्म सा हो गया. फिर एक्ट्रेस का साथ श्रीकांत नाहटा ने दिया. इसी बीच दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली.
जयाप्रदा की थी मां बनने की ख्वाइश
लेकिन आपको बता दें कि 3 बच्चों के पिता बनने के बावजूद भी श्रीकांत अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दे पाए थे. लेकिन वहीं दूसरी तरफ जयाप्रदा पूरी तरीके से उनके प्यार में शुमार हो चुकी थी और उनसे शादी भी रचा चुकी थी. लेकिन हमेशा से ही उन्हें दूसरी औरत कहकर लोगों ने फटकार लगा दी. लेकिन जयाप्रदा की एक ही इच्छा थी कि वह मां बने लेकिन यह ख्वाहिश उनकी कभी पूरी ना हो पाई. जिसके बाद में उन्होंने अपने ही बहन के बच्चे को गोद लिया और इस ख्वाहिश को पूरा किया.


Click it and Unblock the Notifications











