..................... Jayaprada and Sridevi were locked in a makeup room did not talk to each other even in two and a half hours - Hindi Filmibeat

जब मेकअप रूम में बंद हो गई ये दो हीरोइने, ढाई घंटे बाद खुला दरवाजा तो इस हालत में करती मिली ऐसी हरकत

Jayaprada, Sridevi

श्रीदेवी की खूबसूरती तो लाजवाब थी ही लेकिन आपको बता दें कि वह अपने वक्त की टॉप हसीनाओं में एक मानी जाती थी। इतना ही नहीं उनकी एक्टिंग के साथ-साथ निजी जीवन के भी खूब चर्चे थे। लेकिन आज हम श्रीदेवी केजीवन से जुड़े एक जबरदस्त और बेहद ही मजेदार किस्से के बारे में बात करने वाले हैं।

दरअसल यह किस्सा श्रीदेवी और जयाप्रदा से जुड़ा हुआ है। दोनों ने साथ में बेहद ही सुपरहिट फिल्मों में काम किया। जिनमें मैं तेरा दुश्मन, मजाल, मकसद, नया कदम और औलाद जैसी फिल्में भी शामिल थी। लेकिन इतनी सारी फिल्मों में काम करने के बावजूद भी दोनों में जरा भी नहीं बनी।

राजेश और जितेंद्र ने श्रीदेवी- जयाप्रदा को मेकअप रूम में किया बंद

खबरों की मानें तो मीडिया इंडस्ट्री में हर किसी को श्रीदेवी और जयाप्रदा की लड़ाई के बारे में पता था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि जब फिल्म 'मकसद" में जयाप्रदा और श्रीदेवी ने साथ में काम किया तो इस फिल्म में उनके साथ जितेंद्र और राजेश खन्ना भी नजर आए। उन दोनों को ही इस बात का अच्छी तरीके से अंदाजा था कि दोनों के बीच में बिल्कुल भी नहीं बनती है। जिस वजह से जयाप्रदा और श्रीदेवी को दोनों ही सितारों ने मेकअप रूम में यह सोच कर बंद कर दिया कि अब तो इनको कैसे ना कैसे बात करनी ही पड़ेगी।

ढाई घंटे कमरे में बंद रहने के बावजूद भी दोनों ने नहीं की बात

बताया तो यह भी जाता है कि जितेंद्र और राजेश खन्ना ने पूरी ढाई घंटे तक दोनों को कमरे में बंद रखा था। जिसके बाद उन्होंने जब दरवाजा खोला तो उन्हें हैरान कर देने वाले रिजल्ट मिले। जयाप्रदा और श्रीदेवी एक दूसरे की तरफ पीठ किए हुए बैठी हुई थी। दोनों ने कमरे में बंद होने के बावजूद भी एक दूसरे से जरा भी बात नहीं की। लेकिन अब श्रीदेवी हमारे बीच नहीं। उन्होंने 24 फरवरी 2018 को दुबई में अंतिम सांस ली। जयाप्रदा को भी उनके जाने का काफी अफसोस रहा था कि उन्हें श्रीदेवी से पैचअप कर लेना चाहिए था।

Read more about: jayaprada sridevi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X