7000 करोड़ का बिजनेस चलाने वाली ये हसीना, जल्द दे सकती है अंबानी और अडाणी को भी टक्कर!

Jayanti Chauhan Business: जयंती चौहान के नेतृत्व वाली पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल ने 30 मई को घोषणा की थी किकंपनी ने कुछ नए कार्बोनेटेड पेय पदार्थों को लॉन्च किया है। रेव, पॉप और स्पाइसी जीरा उप-ब्रांड बिसलेरी द्वारा शुरू किए गए हैं जो फिजी कोला, ऑरेंज और जीरा श्रेणियों को कवर करने के लिए लॉन्च किए गए हैं।
बिसलेरी अपने बिसलेरी लिमोनाटा ब्रांड के तहत कार्बोनेटेड पेय बेचता है। जयंती चौहान की बिसलेरी ने नए उत्पादों के लॉन्च का समर्थन करने के लिए डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई मार्केटिंग अभियान शुरू किए हैं। कुछ महीने पहले टाटा समूह द्वारा बिसलेरी इंटरनेशनल का टेकओवर किया जाना तय था क्योंकि जयंती चौहान के पिता रमेश चौहान ने अपने उत्तराधिकारी की अनुपस्थिति और उनकी बढ़ती उम्र के कारण कंपनी को बेचने का मन बना लिया था। उस समय, जयंती चौहान, जो रमेश चौहान की इकलौती संतान हैं, कंपनी की कमान संभालने के लिए तैयार नहीं थीं, लेकिन बाद में टाटा के साथ सौदा विफल होने के बाद जयंती ने अपना मन बदल लिया और बिसलेरी की कमान संभाली।
शीतल पेय बाजार में बिसलेरी की एंट्री से पहले, अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस ने अपने शीतल पेय को कैंपा कोला ब्रांड नाम से लॉन्च करने का फैसला किया है। इसके लिए मुकेश अंबानी ने प्योर ड्रिंक्स ग्रुप का टेकओवर किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, शीतल पेय बाजार में उतरने का बिसलेरी का फैसला मुकेश अंबानी की योजना को सीधी चुनौती देगा।
दूसरी ओर, टाटा समूह के साथ सौदा रद्द करने के बिसलेरी के फैसले ने टाटा को अब टाटा कॉपर+ और हिमालयन सहित अपने स्वयं के मिनरल वाटर ब्रांडों पर बड़ा निवेश करने के लिए मजबूर कर दिया है। तो हम कह सकते हैं कि जयंति चौहान, जो 7000 करोड़ रुपये के व्यापारिक साम्राज्य की एकमात्र उत्तराधिकारी हैं, मुकेश अंबानी और रतन टाटा की ग्रुप कंपनी के साथ कॉम्पटीशन करने के लिए तैयार हैं।
जयंती चौहान न्यूयॉर्क, दिल्ली और मुंबई में पली बढ़ी हैं। उन्होंने लॉस एंजिल्स में फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड मर्केंडाइजिंग (एफआईडीएम) से ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। जयंती चौहान के पास इस्टिटूटो मारांगोनी मिलानो से फैशन स्टाइलिंग की डिग्री भी है और उन्होंने लंदन कॉलेज ऑफ फैशन से फैशन फोटोग्राफी और स्टाइलिंग की पढ़ाई भी की है।


Click it and Unblock the Notifications