दुनिया में नहीं हैं ये दोनों अभिनेत्रियां, एक थी लेडी सुपरस्टार तो एक बनी मुख्यमंत्री, पहचाना कौन?

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत एक्ट्रेस जयललिता एक जबरदस्त नेता मानी जाती थी। लेकिन आपको बता दें कि वह उतनी ही बेहतरीन अभिनेत्री भी थी। उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन इसी बीच जयललिता की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह देवी की किरदार में नजर आई।
लेकिन वायरल हो रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है की देवी बनी हुई जयललिता की गोद में एक बच्ची बैठी हुई है। यह बच्ची एक वक्त पर बॉलीवुड की सुपरस्टार मानी जाती थी और आपको बता दें कि आज के वक्त में इसकी दो बेटियां भी है। जो कि दोनों ही अभिनेत्रियां बन चुकी है। लेकिन यह बच्ची आज इस दुनिया में नहीं है।
अगर आप तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और एक्ट्रेस जयललिता की गोदी में बैठी हुई इस बच्चे को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि और कोई नहीं बल्कि श्रीदेवी है। यह तस्वीर जयललिता की फिल्म आदि पराशक्ति की है। इस फिल्म में जयललिता ने देवी शक्ति का किरदार निभाया था और उनके साथ जेमिनी गणेशन ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। श्रीदेवी ने इस फिल्म में भगवान मुरूगन का किरदार निभाया था।
अगर श्रीदेवी की बात करें तो आपको बता दें कि 2018 में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। श्रीदेवी ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। आखरी बार श्रीदेवी को साल 2017 में रिलीज हुई मॉम फिल्म में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications














