इस अभिनेत्री को लगता था सांपों से डर, ठुकराई सुपरहिट फ़िल्म नगीना, फिर श्रीदेवी बनी इच्छाधारी नागिन

Jaya prada

श्रीदेवी को फिल्मी दुनिया की लेडी सुपरस्टार कहा जाता था। उन्होंने अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी एक्टिंग के चलते लोगों को इंप्रेस किया। बता दें कि उन्हें फिल्म नगीना के बाद बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर नागिन कहा जाता था। लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए वह पहली पसंद नहीं मानी जाती है। दरअसल नगीना के लिए एक और एक्ट्रेस को ऑफर किया गया था। जिन्हें 80 और 90 के दशक की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री माना जाता था।

हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं वह छोटी उम्र में ही काम करने लग गई थी। बाद में वह बहुत बड़ी स्टार बन गई थी। दरअसल अगर आप अभी भी नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं जया प्रदा की। खबरों के अनुसार फिल्म मेकर हरमेश मल्होत्रा ने जया प्रदा को इच्छाधारी नागिन रजनी का किरदार निभाने को ऑफर दिया। लेकिन एक्ट्रेस को सांपों के साथ शूटिंग करने से डर लगता था और इसीलिए उन्होंने फिल्म ठुकरा दी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बाद में फिल्म मेकर ने इस रोल को श्रीदेवी को ऑफर किया और एक्ट्रेस ने इसे स्वीकार कर लिया था। इस फिल्म को साल 1986 में रिलीज किया गया और यह एक रोमांटिक थ्रिलर फ़िल्म थी। इस फिल्म में श्रीदेवी, अमरीश पुरी और ऋषि कपूर के अलावा और भी कई सितारे मौजूद थे। फिल्म में राजीव और रजनी की कहानी दिखाई जाती है।

अगर हम श्रीदेवी की बात करें तो आपको बता दें कि 28 फरवरी साल 2018 को वह दुबई में एक शादी में शामिल होने गई थी और उसके बाद उनका निधन हो गया था। इसके बाद फैंस को भी एक झटका लगा था। श्रीदेवी बॉलीवुड की एक खूबसूरत अभिनेत्री मानी जाती थी और आपको बता दें कि उन्होंने बोनी कपूर के साथ में शादी रचाई थी। जिनसे उन्हें दो बेटियां हुई और इनका नाम जान्हवी कपूर और खुशी कपूर है।

Read more about: jaya prada
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X