तेज़ बुखार में तप रही थी एक्ट्रेस, फिर भी मिली सजा, सांप की तरह खिलाया खाना, हसीना की पीठ पर पड़ गए थे चकत्ते

Jaya Prada Punishment Story: हिंदी सिनेमा में कई सारी ऐसी बेहतरीन अभिनेत्रियां रही है जिन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया है। आज हम आपको इंडस्ट्री की एक ऐसी सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने करियर में काफी मुश्किलों का सामना किया। लेकिन इसके बावजूद भी वह डटी रही और उन्होंने मेहनत से अपना काम किया। हम बात कर रहे हैं जया प्रदा की।
जया प्रदा 80 से 90 के दशक की एक टॉप अभिनेत्री थी। उन्होंने अपने करियर में काफी हिट फिल्में भी दी है। अभिनेत्री ने अमिताभ बच्चन, कमल हासन और जितेंद्र जैसे बेहतरीन सुपरस्टार्स के साथ में भी काम किया है। उन्होंने 13 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत की थी और एक तेलुगू फिल्म के 3 मिनट के गाने को शूट किया।
जया प्रदा को पहली सैलरी के तौर पर 10 रुपए दिए गए थे। यहीं से उनके टैलेंट को परखा गया और आपको बता दें कि बाद में उन्हें कई सारी फिल्मों के ऑफर आने लगे। इसके बाद साल 1976 में वह एक स्टार बनकर उभरी। इंडस्ट्री की वह हाईएस्ट पेड अभिनेत्री बन गई थी। लेकिन एक्ट्रेस ने एक बार एक सजा का खुलासा किया था।
जया प्रदा ने खुलासा करते हुए बताया था कि किस तरीके से एक बार उनको 103 डिग्री बुखार होने के बावजूद भी सजा दी गई। ये किस्सा तब का है जब वह अग्नि पोलू गाना शूट कर रही थी। जिसमे उनको सांप की तरह डांस करना था। एक्ट्रेस ने बताया कि "जब मैं रिहर्सल के लिए गई तो मुझे 103 बुखार हुआ था। मैं 5 मिनट लेट पहुंची थी।"
जया प्रदा ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "इस फिल्म के मेरे कोरियोग्राफर बहुत ज्यादा सख्त थे। मेरे लेट पहुंचने पर उन्होंने मुझे सजा दी और मुझे एक पैर पर आधे घंटे तक खड़ा कर दिया। बुखार की वजह से मुझे रोना आ गया था और बाद में हमने फिर से रिहर्सल को शुरू किया। सांप की तरह चलने की वजह से मेरी पीठ पर चकत्ते पड़ गए।"
जया प्रदा ने खुलासा किया कि इस फिल्म के गाने की शूटिंग के दौरान उनके बाल भी बहुत ज्यादा झड़ने लग गए थे। इसी के अलावा उनको सांप की तरह खाना खाना पड़ता था और इसके चलते उनको उल्टी हो जाया करती थी। लेकिन जब इस फिल्म को रिलीज किया गया था तो वह एक्ट्रेस की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। हालांकि अब जया प्रदा फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं राजनीति में एक्टिव है।


Click it and Unblock the Notifications











