इस खूबसूरत सांसद का आया तीन बच्चों के पिता पर दिल, मोहब्बत में बनी 'दूसरी औरत'

Jaya Prada Love Story

Jaya Prada Love Story: कई बार फिल्मी सितारे अपनी निजी जिंदगी और अफेयर्स के चलते सुर्खियों में आ जाते हैं। हालांकि आज हम आपको एक मशहूर अभिनेत्री और सांसद की लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं। जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल आज हम यहां पर सांसद जया प्रदा के बारे में बात करने वाले हैं। जिन्हें असल जिंदगी में प्यार ने हमेशा सिर्फ दुख दिया और 'दूसरी औरत' का टैग लगा दिया।

जया प्रदा का जन्म 3 अप्रैल 1962 में आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में हुआ था। बता दे कि उन्होंने साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा में भी काफी बेहतरीन काम किया है। एक वक्त था जब इंडस्ट्री में उनकी तूती बोलती थी। लेकिन आज के वक्त में वह राजनीतिक करियर में काफी अच्छा काम कर रही है। जितना उनका करियर बेहतरीन रहा उन्हें असल जिंदगी में उतना ही दुख मिला।

जया प्रदा को असल जिंदगी में प्यार तो मिला लेकिन इश्क ने उन्हें बदनाम कर डाला। दरअसल एक्ट्रेस को मशहूर प्रोड्यूसर श्रीकांत नहाटा से बेशुमार प्यार हो गया था। जिसके चलते काफी बवाल भी देखने को मिला। श्रीकांत पहले से ही शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता थे। हालांकि इसी के चलते जया प्रदा लोगों के निशाने पर आ गई और बदनाम हो गई।

जया प्रदा ने अचानक से श्रीकांत से शादी रचा ली। लेकिन श्रीकांत ने अपनी पहली बीवी को तलाक नहीं दिया था और यह सब जया प्रदा की मर्जी से हो रहा था। जिसके चलते अभिनेत्री को 'दूसरी औरत' का टैग मिला। दरअसल दोनों की लव स्टोरी तब शुरू हुई जब एक्ट्रेस के यहां पर इनकम टैक्स की छापे मारी हुई। तब फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने उनसे दूरी बना ली तो श्रीकांत उनके संपर्क में आए।

श्रीकांत ने जया प्रदा की काफी मदद की और इसी दौरान दोनों के बीच की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। अभिनेत्री को फिल्मों में काम मिलना भी शुरू हुआ और एक दिन दोनों की शादी की खबर आने लगी। जब दोनों की शादी हुई तो एक्ट्रेस ने इस पर कहा कि उनके अफेयर को लेकर श्रीकान्त की पहली पत्नी और घर वालों को पता था। हालांकि कभी भी अभिनेत्री ससुराल नहीं जा पाई क्योंकि वहां पर श्रीकांत की पहली पत्नी रहती थी।

श्रीकांत की पहली पत्नी ने अपने तीसरे बच्चे को तब जन्म दिया जब जया प्रदा से उनकी शादी हो गई थी। जया प्रदा को कभी भी मां बनने का सुख प्राप्त नहीं हुआ और उन्होंने बहन के बेटे को गोद ले लिया था। जिसका नाम सिद्धू है और वह है साउथ फिल्मों में इस समय कम कर रहे हैं। लेकिन अभिनेत्री ने निजी जीवन में बदनामी झेलने के बाद 1994 में TDP पार्टी ज्वाइन की और अपना राजनीतिक कैरियर शुरू कर दिया था।

More from Filmibeat

Read more about: jaya prada
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X