अपनी ही बात पर अटल नहीं रह पाई कथावाचक Jaya Kishori, लोग बोले- ऐसा करो धंधा, ग्राहक खुद हो जाए अंधा

Jaya Kishori Troll For Her Statement: जया किशोरी भारत की एक मशहूर कथावाचक मानी जाती है। बता दे कि वह सिर्फ भारत देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध हो चुकी है। लेकिन इस समय वह काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है जब से उनके पास में 2 लाख रुपए का गाय की चमड़ी से बना हुआ बैग देखा गया है। तभी से लगातार लोगों के वह निशाने पर बनी हुई है।
अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर जया किशोरी का एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो जगहों के उनके अलग-अलग वीडियो अटैच किए हुए हैं। वीडियो में एक तरफ जया किशोरी कहती हुई नजर आती है कि "इंजॉय करो, लेकिन उसको खुद पर हावी मत होने दो।"
जया किशोरी ने इस वीडियो में आगे कहा कि "कोई भी चीज ऐसी नहीं होनी चाहिए, जो आपको परेशान कर दे। इतना पावर आप दुनिया में किसी को भी ना दे।" लेकिन दूसरी वीडियो में वह 'लल्लनटॉप' के मंच पर सौरव द्विवेदी के साथ में बैठी हुई नजर आती है। जहां पर वह कहती है कि "मुझे फोन का बहुत शौक है।"
जया किशोरी ने अपनी दूसरी वीडियो में आगे कहा कि "मैं एक ही ब्रांड का फोन इस्तेमाल करती हूं। मैं और भी ब्रांड के फोन इस्तेमाल किए हैं लेकिन ज्यादा कंफर्टेबल में एप्पल के साथ में ही होती हूं। लेकिन कोई भी अगर फोन नया निकले तो मुझे चाहिए। मुझे यही शौक बहुत ज्यादा है। हर एक डेढ़ साल में रेगुलरली इस पर खर्च होता है।"
कथावाचक जया किशोरी ने आगे कहा कि "मेरे हिसाब से आईफोन 13 या 14 के टाइम पर दिवाली आई थी और मुझे यह था कि धनतेरस पर मुझे वही चाहिए। मुझे वही मॉडल चाहिए धनतेरस पर।" अब जया किशोरी का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और लगातार लोग उनको ट्रोल भी कर रहे हैं।
जया किशोरी के इस वीडियो पर काफी सारे लोगों ने जमकर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "मुझे यह बिल्कुल भी पसंद नहीं है वह शो ऑफ करती है।" एक अन्य यूजर लिखता है कि वह कह रही है कि "आप मत करो, मैं कर सकती हूं।" एक दूसरा यूजर लिखता है कि "ऐसा करो धंधा ग्राहक खुद हो जाए अंधा।"


Click it and Unblock the Notifications