अमिताभ नहीं बल्कि इंकलाब श्रीवास्तव संग हुई थी जया बच्चन की शादी, ऐसे बनी बच्चन परिवार की बहू

Jaya Bachchan Married With Inquilab Srivastava

'सदी के महानायक' कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का सुपरस्टार कहा जाता है. इतना ही नहीं आज के वक्त में हर कोई उनकी फिल्मों को काफी ज्यादा पसंद करता है और वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं. अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने के बाद में शहंशाह, बिग बी और एंग्री यंग मैन जैसे नाम से बुलाया जाने लगा. साथ ही साथ उनकी आवाज इतनी ज्यादा दमदार है कि हर कोई सुनने के लिए बेकरार बना रहता है. लेकिन बहुत कम लोग अमिताभ बच्चन का असली नाम जानते हैं. आज हम आपको इसी से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताने वाले हैं.

इंकलाब श्रीवास्तव की कहानी

दरअसल, बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि अमिताभ बच्चन के जन्म के समय उनका नाम उनके माता-पिता यानी कि हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन ने इंकलाब श्रीवास्तव रखा था. लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार यह नाम क्यों रखा? दरअसल हुआ कुछ कि जब अमिताभ बच्चन, तेजी बच्चन के पेट में थे तो वह घर में सो रही थी. इतने में बाहर एक जुलूस निकाल कर जा रहा था और 'इंकलाब जिंदाबाद' चिल्ला रहा था.


हरिवंश राय ने रखा अपने बेटे का नाम इंकलाब

इसके बाद में तेजी बच्चन भी उस जुलूस के साथ में चलने लगी और चलती चली गई. घर पर हरिवंश राय बच्चन परेशान थे कि आखिरकार पत्नी कहां गई. लेकिन बाद में तेजी वचन वापस घर लौटी और उनसे जब हरिवंश राय बच्चन जी ने पूछा कि आप कहां गई थी तो तेजी ने जवाब दिया कि "बाहर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे और मैं उसी के साथ चलती चली गई." इसके बाद में हरिवंश राय बच्चन ने अपने बेटे का नाम इंकलाब रखने का फैसला लिया. जब जन्म हुआ तो हरिवंश राय बच्चन ने अमिताभ बच्चन का नाम इंकलाब श्रीवास्तव रख दिया.

सुमित्रानंदन पंत के कहने पर बदला नाम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में हुआ. वही उनके पिता हरिवंश राय बच्चन हिंदी जगत के मशहूर कवि माने जाते हैं. लेकिन अगर हम अमिताभ बच्चन के असली नाम की बात करें तो उनका नाम इंकलाब श्रीवास्तव है. हालांकि बाद में कवि सुमित्रानंदन पंत के कहने पर हरिवंश राय बच्चन ने अपने बेटे का नाम अमिताभ रख दिया. बाद में अमिताभ ने अपने नाम के पीछे बच्चन लगा लिया.

अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन से रचाई शादी

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी साल 1973 में हुई. जो भी लोग अमिताभ बच्चन को पहले से जानते हैं और इस बात से भी वाकिफ है कि उनका नाम इंकलाब था. वह सभी मजाक में कहा करते हैं कि जया की शादी तो इंकलाब से हुई थी. इसके बावजूद जया बच्चन और अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड इंडस्ट्री का पावर कपल कहा जाता है.

More from Filmibeat

Read more about: jaya bachchan amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X