..................... Jaya Bachchan wants to put the entire responsibility on her daughter-in-law Aishwarya Rai - Hindi Filmibeat

बहू ऐश्वर्या को बच्चन परिवार की पूरी जिम्मेदारियां देना चाहती थीं जया बच्चन, बेटी श्वेता ने किया एलर्ट- ऐसा...

Amitabh Bachchan, Jaya Bachchan, Aishwarya Rai

बच्चन परिवार बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी ज्यादा फेमस है। अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड इंडस्ट्री का शहंशाह कहा जाता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ साल 2007 में शादी रचाई। दोनों की शादी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रही। अक्सर यह भी देखने को मिलता है कि बच्चन परिवार अपनी बहू ऐश्वर्या राय की खूब तारीफ करता है।

हमेशा से ऐश्वर्या को पसंद करती थी जया बच्चन

लेकिन आपको बता दें कि जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की साल 207 में शादी हुई तो उसके कुछ वक्त के बाद ही जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो कॉफी विद करण में पहुंची। जहां पर करण जौहर ने भी ऐश्वर्या राय को लेकर जया बच्चन से सवाल पूछे। इसी दौरान जया बच्चन ने अपनी बहू ऐश्वर्या की जमकर तारीफ की और बताया कि वह हमेशा से ही उन्हें पसंद करती थी।


जया बच्चन ने बहू ऐश्वर्या की खूब की तारीफ

जया बच्चन ने इसी दौरान बताया कि ऐश्वर्या राय एक बहुत बड़ी स्टार है। इसके बावजूद भी उन्होंने बच्चन परिवार में काफी अच्छे तरीके से एडजस्ट किया। जया बच्चन ने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत प्यारी हैं। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। ऐश्वर्या मुझे पहले से ही काफी पसंद थी। इतना ही नहीं वह काफी शांत स्वभाव की है और इतनी बड़ी स्टार होने के बावजूद भी जब हम साथ होते हैं तो वह हमेशा पीछे खड़ी रहती हैं। वह कभी भी आकर्षित करने की कोशिश नहीं करती। वह सब कुछ बहुत ध्यान से सुनती भी है और समझती भी है। वह बच्चन परिवार में बहुत अच्छे से फिट हो गई हैं।

जब श्वेता बच्चन ने भी मां जया की खींची टांग

इसके बाद में करण जौहर ने जया बच्चन से सवाल किया कि क्या उनकी बहू ऐश्वर्या उनकी जिम्मेदारियां का बोझ हल्का कर पाएंगी। जिस पर जया बच्चन ने जवाब दिया कि मुझे उम्मीद है कि वह कुछ नहीं बल्कि मेरी बहुत सारी जिम्मेदारियां को कम कर देगी। इसके बाद करण जौहर ने जया बच्चन की टांग खींचते हुए सवाल किया कि क्या आप अभी से ही उन पर सभी जिम्मेदारियां को डाल देना चाहती हैं। इसके बाद श्वेता बच्चन ने भी करण जौहर का साथ दिया और अपनी मां की खूब टांग खिंचाई। हालांकि फिर श्वेता बच्चन ने कहा, "एकदम से ऐसा मत करीए मम्मी। ये बहुत भयानक हो सकता है। धीरे-धीरे वो इसे संभाल लेगी।"

जया बच्चन का करियर

अगर जया बच्चन के करियर की बात की जाए तो आपको बता दें कि हाल ही में उनकी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म रिलीज हुई थी। जिसमें उनकी एक्टिंग की भी काफी तारीफ की गई थी और इतना ही नहीं इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर नहीं किया था। इस फिल्म के दौरान आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड किरदार में नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X