अपने समय की सुपरस्टार..खूबसूरत और टैलेंटेड..रियल लाइफ में भी PERFECT
अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। देखिए उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजनेता जया बच्चन का आज जन्मदिन है।प्यारी सी स्माइल और स्ट्रीक्ट नेचर की जया को सबसे पहला ब्रेक महान फिल्मकार सत्यजीत रे ने दिया।
फिल्म थी 'महानगर',जो बंगाली भाषा में बनाई गई थी। जब जया को ये फिल्म मिली,तब वो सिर्फ 15 साल की थीं। ये साल 1963 की बात है। इसके बाद जया ने सत्यजीत रे से मोटिवेट होकर फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (पुणे) में दाखिला लिया। वहां भी जया बच्चन काफी काफी अच्छा परफॉर्म की।

आपको बता दें कि जया बच्चन फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (पुणे)की गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं।ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'गुड्डी' से जया रातों-रात स्टार बन गई।जया बच्चन की जिंदगी में ऋषिकेश मुखर्जी का खास जगह है।
इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जया ने अमिताभ बच्चन से शादी की और शादी के बाद उन्होंने काम के अलावा घर पर ज्यादा ध्यान देने लगीं। अब जया बच्चन नेता भी बन चुकी हैं। आइये देखते हैं जया बच्चन की कुछ अनदेखी तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications