Jaya Bachchan B'Day: इतनी खूबसूरत मुस्कान, इन पर उम्र और भी खिलती है, देखें 10 अनदेखी तस्वीरें
बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री जया बच्चन आज अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। खूबसूरत मुस्कान से जया बच्चन 47 साल से लाखों दिलों पर राज कर रही हैं। अपनी उम्र को भी जया ने इतनी खूबसूरती से पहना है कि आज भी वे उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं। जया बच्चन एक बेहतरीन अभिनेत्री के साथ-साथ अच्छी पत्नी, मां और सास भी हैं। जहां टैलेंट से उन्होंने सालों तक बॉलीवुड पर राज किया वहीं अपनी बेबाकी से वे एक बेहतरीन जन नायक भी बन चुकी हैं।
[इतने अवार्ड तो किसी हीरो ने भी नहीं जीते, इस एक्ट्रेस के आगे सब Fail, ये रहे 10 सबूत]
बेहद कम उम्र में जया ने बॉलीवुड में कदम रखा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि मजह 15 साल की उम्र में ही जया बच्चन ने अपने फिल्मी सफर की शुरूआत कर दी थी। वहीं बतौर एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म गुड्डी थी। इसी फिल्म से जया बच्चन लोगों के दिलों पर ऐसी छाईं कि आज तक राज कर रही हैं।

जहां एक तरफ जया बच्चन कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ अब वे फिल्मों में कम ही दिखाई पड़ती हैं। वहीं शायद कम ही लोग जानते होंगे वे अमिताभ बच्चन की एक फिल्म भी लिख चुकी हैं। आगे देखें जया बच्चन की बेहद खूबसूरत और रेयर तस्वीरें और जानें उनके बारे में कुछ और हैरान कर देने वाली बातें-


Click it and Unblock the Notifications