..................... Jaya Bachchan shows anger on the kissing scene of Rani Mukherjee and Amitabh Bachchan in the film Black - Hindi Filmibeat

रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन का हुआ था लिप लॉक किसिंग सीन, जया बच्चन हुईं खफा और फिर...

Jaya Bachchan Angry With Rani Mukherjee

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है और आपको बता दें कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी फिल्मी दुनिया में काफी ज्यादा सुर्खियों में बने रहते हैं. इतना ही नहीं सबसे ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं. लेकिन एक वक्त था जब अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की जोड़ी को लेकर इंडस्ट्री में खूब चर्चा होती थी. दोनों ने कई सारी फिल्मों में साथ में काम किया और दोनों की नज़दीकियों को भी देखा गया. लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने एक दूसरे से दूरियां में बना ली. अब एक दूसरे को वह इग्नोर करते हुए भी देखे जाते हैं यहां तक कि अभिषेक बच्चन ने अपनी शादी में रानी मुखर्जी को इनवाइट तक नहीं किया था.

रानी मुखर्जी और अभिषेक की शादी की अफवाहें उड़ी थी

कुछ मीडिया की खबरों की मानें तो आपको बता दें कि फिल्म 'युवा' और 'बंटी और बबली' की शूटिंग के दौरान रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन के अफेयर की खबरें उड़ी थी. इतना ही नहीं दोनों को साथ में कई बार देखा भी जाता था. यहां तक कि दोनों की शादी की खबरें भी सामने आने लगी. इतना ही नहीं कुछ लोग तो यह भी कह रहे थे कि अभिषेक बच्चन की मां यानी कि जया बच्चन अपनी ही तरह एक बंगाली लड़की को ही अपनी बहू के रूप में अपनाएंगी.

2002 में हुई थी करिश्मा संग अभिषेक की सगाई

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2002 में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हो गई और इन दोनों का रिश्ता कुछ कारणों की वजह से टूट गया. इस रिश्ते के टूटने के बाद रानी मुखर्जी बच्चन परिवार के काफी ज्यादा करीब आ गई. धीरे-धीरे दोनों की शादी की बातें फैलने लगी. लेकिन कुछ ऐसा हो गया कि रानी मुखर्जी और अभिषेक का रिश्ता चल नहीं पाया.

रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन का लिप लॉक सीन

जिस वजह से रानी मुखर्जी बच्चन परिवार से दूरी बनाने लगी और इसके पीछे फिल्म ब्लैक का एक किसिंग सीन भी वजह बन गया. दरअसल आपको बता दें कि इस फिल्म में रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन का एक लिप लॉक किसिंग सीन था. कुछ खबरों की मानें तो अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन इस बात से काफी ज्यादा खफा हो गई थी. वह नहीं चाहती थी कि रानी मुखर्जी अपने होने वाले ससुर अमिताभ बच्चन को ऐसे फिल्म में किस करें.

जया बच्चन ने किया रिश्ते से साफ इनकार

लेकिन रानी मुखर्जी फिल्म के किरदार के लिए अमिताभ बच्चन के साथ किसिंग सीन सीन देने के लिए तैयार हो गई. जिस वजह से जया बच्चन काफी ज्यादा नाराज हो गई थी और जब बाद में रानी मुखर्जी के माता-पिता अभिषेक बच्चन के साथ रिश्ता जोड़ने के लिए बच्चन परिवार पहुंचे थे. उस वक्त जया बच्चन ने रिश्ते से साफ इनकार कर दिया और अपनी बहू बनाने से पूरी तरीके से मना कर दिया. साल 2007 में अभिषेक बच्चन ने पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ में शादी रचा ली और अब उनकी एक बेटी आराध्या बच्चन भी है. वहीं अगर हम रानी मुखर्जी की बात करें तो उन्होंने गुपचुप तरीके से आदित्य चोपड़ा के साथ में शादी रचाई और अब उनकी एक बेटी आदिरा चोपड़ा भी है.

Read more about: jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X