बिना किसी डायलॉग की स्क्रिप्ट से हीरो-हीरोइन ने कर डाला कमाल, फिल्म को मिले कई अवार्ड

कई बार हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में रिलीज की गई है जो कि असल जिंदगी पर आधारित बनाई गई है। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं। आज हम आपको साल 1972 में रिलीज हुई गुलजार की फिल्म कोशिश के बारे में बताने वाले हैं। इस फिल्म में जया भादुरी और संजीव कुमार ने लीड किरदार निभाया था।
इस फिल्म की कहानी में हरिचरण और आरती नाम के दो गरीब जोड़े नजर आते हैं और वह एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं। उसके बाद वह शादी भी कर लेते हैं। लेकिन दोनों के बीच में कोई भी बातचीत नहीं है। अब आप थोड़ा सच में पड़ गए होंगे तो आपको बता दें कि यह दो ऐसे किरदारों की कहानी है जो की गूंगे और बहरे हैं। फिर भी उन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना किया।
हरिचरण छोटा-मोटा काम करके अपना घर चलना है तो वही कानू नाम के एक लालची शख्स के चलते वह अपनी पहली संतान को गवा देता है। लेकिन जब उसकी दूसरी संतान होती है तो उसके घर में खुशियों का आगमन होता है। फिर एक वक्त पर एक पुलिस अधिकारी हरिचरण से खुश हो जाता है और उसकी ईमानदारी को देख उसे नौकरी करने का मौका देता है। आरती की मृत्यु हो जाती है और हरिचरण का बेटा बड़ा हो जाता है।
जिस कंपनी में हरिचरण काम कर रहा होता है उसी का मालिक उसके बेटे से अपनी बेटी की शादी करना चाहता है। लेकिन समस्या यह होती है कि मलिक की बेटी गूंगी और बहरी होती है। इसी के चलते हरिचरण का बेटा रिश्ता ठुकरा देता है। तब हरिचरण अपने बेटे को याद दिलाता है कि उसकी भी मां गूंगी और बहरी थी। तो वह काफी इमोशनल हो जाता है और शादी के लिए हां कह देता है।
इस फिल्म में संजीव कुमार, जया बच्चन, ओम पुरी, असरानी, दीना पाठक जैसे बेहतरीन कलाकारों ने लीड किरदार निभाया। इस फिल्म की कहानी गुलजार साहब ने लिखी थी। इस फिल्म में संजीव कुमार को उनके अभिनय के लिए काफी पसंद किया गया और उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।


Click it and Unblock the Notifications














