जब जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्ते पर की थी बात, बोलीं- वो मेरे साथ बिल्कुल रोमांटिक नहीं हैं...

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। अक्सर दोनों अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने एक बार एक इंटरव्यू के दौरान एक दूसरे को लेकर कई सारी बातों का खुलासा किया था।
इसी के अलावा आपको बता दे कि इस इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन ने एक पत्नी के रूप में जया बच्चन को 10 में से 7 अंक दिए थे। तो वही जया बच्चन ने भी पति के तौर पर अमिताभ बच्चन को सिर्फ 5 अंक दिए थे। हालांकि आपको बता दें कि जया बच्चन ने इसके पीछे की वजह का खुलासा करते हुए बताया था कि "जब खाना टेबल पर लग जाता है तो यह कभी समय पर नहीं आते हैं।"
जया बच्चन ने इस पर आगे बात करते हुए कहा था कि "यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा अनुभव है। जब खाना गर्म होता है तो यह कभी भी नहीं खाते हैं। वह खाने पर तभी वक्त पर आते हैं जब श्वेता घर में होती है लेकिन जब अभिषेक और मैं होते हैं तो कभी भी नहीं आते हैं।" इस पर बिग बी ने कहा कि "हम जानते हैं कि हमारी प्रायोरिटीज कहां है और जया ने उनकी प्रायोरिटी को भी गिनवाया।"
जया बच्चन ने बिग बी की प्रायोरिटीज को गिनवाते हुए कहा कि "सबसे पहले माता-पिता, फिर दोनों बच्चे, इसके बाद प्रोफेशन और बाद में मैं।" इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि इस प्रायरिटी लिस्ट से वह अपसेट नहीं है। इसी दौरान जया बच्चन ने इस बात का भी खुलासा किया कि अमिताभ बच्चन उनके साथ में बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं है।
शो में सिमी ग्रेवाल ने जया बच्चन से सवाल किया था कि क्या अमिताभ बच्चन उनके साथ में रोमांटिक है? इस पर जया बच्चन ने साफ इनकार कर दिया था और कहा था कि "मेरे साथ नहीं।" जिस पर अमिताभ ने सिमी ग्रेवाल से पूछा कि आखिर रोमांटिक होने का क्या अर्थ है? तब सिमी ग्रेवाल ने बताया कि जैसे अपने पार्टनर के लिए वाइन और फूल लेकर आना। जया बच्चन ने कहा कि यह बहुत शर्मीले है।
अमिताभ बच्चन ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैंने यह सब कुछ भी नहीं किया। फिर जया बच्चन ने इस पर कहा कि शायद उनकी गर्लफ्रेंड होती तो वह ऐसा जरूर करते। जया बच्चन ने इस बात का भी खुलासा किया कि जब वह अमिताभ बच्चन की गर्लफ्रेंड थी तब भी वह उनसेकाफी कम बात किया करते थे।"


Click it and Unblock the Notifications