..................... Jaya Bachchan reveals her husband Amitabh Bachchan and her net worth - Hindi Filmibeat

जया बच्चन ने खोली बच्चन परिवार की तिजोरियां! बोलीं- मेरे अकाउंट में 10 करोड़ और बिग बी के पास 120 करोड़

Jaya Bachchan, Amitabh Bachchan

जया बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज हसीना है और आपको बता दें कि आज के वक्त में भी वह काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती है। वह चार बार राज्यसभा सांसद भी रह चुकी है और पांचवी बार समाजवादी पार्टी की तरफ से राज्यसभा जाने वाली है। इसी के अलावा आपको बता दें कि जया बच्चन ने चुनाव आयोग में जमा करवाए गए अपने हलफनामे में अपनी और अमिताभ बच्चन की संपत्ति का पूरा ब्योरा दे डाला था।

इसी के अलावा जया बच्चन ने यह भी बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2022 से लेकर 23 में उनकी पर्सनल नेटवर्थ 1.63 करोड रुपए की थी। लेकिन इसी हलफनामे में कहा गया कि इसी साल उनके पति अमिताभ की नेटवर्थ 273.74 करोड़ की रही। 75 साल की जया बच्चन ने चुनाव आयोग को दी शपथ पत्र में यह भी बताया कि उनके और पति अमिताभ के पास तकरीबन 1578 करोड रुपए की संपत्ति मौजूद है।

इसी एफिडेविट के दौरान जया बच्चन ने यह भी बताया कि उनके पास में 57,507 कैश है और अकाउंट में 10.11 करोड रुपए का बैलेंस मौजूद है। तो वहीं दूसरी तरफ उनके पति अमिताभ बच्चन के पास में 12,75,446 रुपए कैश में है तो वही 120.45 करोड़ का उनके पास में बैंक बैलेंस है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन दोनों की चल संपत्ति 849.11 करोड़ की है तो वही अचल संपत्ति 729.77 करोड रुपए की है।

अमिताभ बच्चन ने 182,42,29,464 करोड रुपए का निवेश किया हुआ है तो वही दोनों ने मिलकर NSS, Postal Saving या इंश्योरेंस पॉलिसी को कोई भी पैसा इन्वेस्ट में नहीं लगाया हुआ है। जया बच्चन ने अपना सोर्स इनकम विज्ञापन से लेकर एक्टिंग और बतौर एमपी रही अपनी सैलरी भी गिनाई है। अमिताभ बच्चन की कमाई का सोर्स इंटरेस्ट से लेकर रेंट, डिविडेंड, कैपिटल गैन, सोलर प्लांट से रेवेन्यू और एक्टिंग से मिलने वाली फीस को बताया गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक अन्य रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि जया बच्चन के पास में 40.97 करोड़ की ज्वेलरी और 9.82 लाख की एक कर भी मौजूद है। अमिताभ बच्चन के पास में 54.77 करोड़ की ज्वेलरी है तो वही मर्सिडीज़, रंगे रोवर जैसी 16 लग्जरी गाड़ियां मौजूद है। जिसकी कुल कीमत 17.66 करोड़ की बताई जाती है। साल 2018 में जया बच्चन ने दोनों की कुल संपत्ति का ब्यौरा दिया था और उसमें बताया था कि उनकी पूरी नेटवर्थ 1000 करोड़ की है।

Read more about: jaya bachchan amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X