बिगड़ते रिश्तों के बीच ये क्या बोल गई जया बच्चन, ऐश्वर्या राय को देखते ही...

वैसे तो ऐश्वर्या राय किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्हें बच्चन परिवार की बहू बनने के बाद में काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई थी। उन्होंने साल 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ में शादी रचाई। बताया तो यह भी जाता है कि जया बच्चन ने अमिताभ और ऐश्वर्या की बॉन्डिंग के बारे में बात की। उन्होंने तो यह भी बताया कि ऐश्वर्या को वह किस तरीके से प्यार करती हैं और अमिताभ उन्हें श्वेता की तरह ही प्यार करते हैं।
ऐश्वर्या को देखते ही अमिताभ के चेहरे पर आ जाती है रौनक
जया बच्चन ने इस पर बताया कि अमित जी जैसे ही ऐश्वर्या को देखते हैं तो ऐसा लगता है कि जैसे वह श्वेता को घर आते हुए देख रहे हैं। उनकी आंखें चमक जाती है और वह उस खालीपन को आकर भर देती है। जिसको श्वेता ने छोड़ दिया था। हम कई बार यह एडजस्ट नहीं कर पाते हैं कि श्वेता हमारे परिवार में नहीं है, वह बाहर है और यह बच्चन भी नहीं है। यह बहुत ज्यादा कठिन है।
श्वेता बच्चन ने बिजनेसमैन निखिल नंदा से रचाई थी शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमिताभ और जया की सबसे बड़ी बेटी श्वेता बच्चन है। जिन्होंने साल 1997 में एक बिजनेसमैन निखिल नंदा के साथ में शादी रचाई थी। बता दे कि वह ऋतु नंद के बेटे हैं जो कि प्रसिद्ध हिंदी फिल्म अभिनेता निर्माता राज कपूर की बेटी भी है। श्वेता और निखिल के दो बच्चे हो चुके हैं जिनका नाम नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा है।
ऐश्वर्या से बहुत प्यार करती है जया
जया बच्चन ने यह भी बताया कि वह ऐश्वर्या को बहुत ज्यादा प्यार देती हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वह बहुत ज्यादा प्यारी है और मैं उनको बहुत ज्यादा प्यार करती हूं। वह बहुत बड़ी स्टार है और इसके बावजूद भी वह बहुत ही अच्छे से फिट हो गई। वह एक बहुत ही मजबूत महिला भी है और उनमें काफी गरिमा भी है।
जया और ऐश्वर्या के बीच होते हैं मतभेद
जया बच्चन यही नहीं रुकी उन्होंने आगे इस बात का भी खुलासा किया कि वह अपने और ऐश्वर्या के बीच मतभेदों से निपटने के लिए क्या करती हैं। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि वह ऐश्वर्या की पीठ पीछे पॉलिटिक्स नहीं किया करती। एक इंटरव्यू में जया बच्चन ने बताया कि वह मेरी एक दोस्त है। अगर मुझे उनकी कोई भी बात अच्छी नहीं लगती है तो मैं उनके मुंह पर कह देती हूं। अगर वह किसी भी मेरी बात से सहमत नहीं होती है तो वह मुझे कह देती हैं। लेकिन फर्क हमें सिर्फ इतना है कि मैं थोड़ा ज्यादा ड्रैमेटिक हो जाती हूं और वह ज्यादा सम्मानजनक होती है।


Click it and Unblock the Notifications

