..................... jaya bachchan praised the tradition and culture of her daughter-in-law Aishwarya Rai - Hindi Filmibeat

जब जया ने बहू ऐश्वर्या को लेकर कही थी ये बात, बोलीं- मुझे परंपरा और संस्कार वाली बहू चाहिए थी लेकिन...

Aishwarya Rai Jaya Bachchan

Jaya Bachchan On Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। लेकिन पिछले कुछ महीनो से दोनों की तलाक की खबरें सामने आ रही है। खबरों के अनुसार ऐश्वर्या राय और अभिषेक के परिवार वालों के बीच में रिश्ते कुछ सही नहीं चल रहे थे। जिसके चलते ऐश्वर्या अपनी मां के घर पर रहने चली गई थी।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि जया बच्चन ने पहली बार कॉफी विद करण शो पर अपनी नई नवेली बहू ऐश्वर्या को लेकर काफी कुछ कहा था और यहां पर उनकी जमकर तारीफ भी की थी। जया बच्चन ने बताया था कि ऐश्वर्या बहुत ही धैर्य के साथ बात सुनती है और हमेशा घर के सदस्यों के पीछे खड़ी रहती है। वह कभी भी अपने अधिकार की बात भी नहीं करती।

जया बच्चन ने ऐश्वर्या राय की आगे तारीफ करते हुए कहा था कि "वह बहुत प्यारी है, मुझे ऐश्वर्या बहुत ही अच्छी लगती है और मैं हमेशा उसकी पसंद करती रहूंगी। मुझे उनकीयही क्वालिटी काफी ज्यादा पसंद है कि हम जब भी साथ में होते हैं तो वह हमेशा पीछे ही रहती है। वह शांत है और सुनती है, वह सब कुछ समझती है। वह हमारे परिवार में बहुत अच्छे से फिट हो गई।"

ऐश्वर्या की सास जया बच्चन ने आगे उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें अच्छे से पता है कि हमारे अच्छे दोस्त कौन है। बताया तो यह भी जाता है की जया हमेशा से बहुत ही सतर्क रही है और वह हमेशा यही चाहती थी कि जब उनके बहु बच्चन परिवार में आए तो उनमें भी यही गुण हो। एक पुराने इंटरव्यू के दौरान जया बच्चन ने ऐश्वर्या को लेकर कहा था कि वह सबसे अधिक योग्य बहू है क्योंकि उनमें बहुत ही अच्छे संस्कार और संस्कृति हैं।

जया बच्चन ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैं हमेशा से यही चाहती थी कि मेरा बेटा एक ऐसी लड़की से शादी करें जिसमें वह मूल्य हो जिसमें परिवार और संस्कार दोनों हो।" हालांकि पिछले कुछ वक्त से ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच खटपट की खबरें सामने आ रही है। लेकिन इस पर अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Read more about: aishwarya rai jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X