जया बच्चन ने बहू ऐश्वर्या को लेकर कहीं ऐसी-ऐसी बातें, नेटीज़न्स ने बताया 'टिपिकल सास'

इन दिनों आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है. इस फिल्म में जया बच्चन को भी देखा जाने वाला है. एक्ट्रेस ने पर्दे पर काफी बेहतरीन काम किया है और साथ ही साथ अपनी मासूम सी मुस्कुराहट और प्यारी मां का रोल निभाते हुए उन्हें काफी पसंद भी किया गया. लेकिन जया बच्चन का कई बार गुस्सैल बर्ताव देखकर हर किसी को यही लगता है कि घर में उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन से भी नहीं बन पाती होगी. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है और इस बात का सबूत एक वायरल वीडियो में पता चल रहा है. वायरल वीडियो में जया बच्चन की बहू की खूब जमकर तारीफ करती हुई नजर आई.
जया बच्चन ने बहू ऐश्वर्या की कर डाली खूब तारीफ
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर करण जौहर के टॉक शो :कॉफी विद करण' का एक थ्रोबैक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो के दौरान जया बच्चन अपनी बहू और अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय की खूब तारीफ करते हुए दिखाई दी. इस वीडियो में जया बच्चन ने इस बात का भी जिक्र किया कि ऐश्वर्या उनके परिवार के लिए एक बेहद ही सही बहू साबित हुई है और अभिषेक के लिए भी एक परफेक्ट पार्टनर रही हैं.
जया बच्चन ने कहीं ऐसी-ऐसी बातें
जया बच्चन ने इसी शो में आगे यह भी कहा कि "वह खुद की इतनी बड़ी स्टार हैं, लेकिन इसके बावजूद भी हम जब एक साथ होते हैं, तब वह कभी भी खुद को आगे नहीं करती हैं. मुझे उनकी यही क्वालिटी काफी पसंद है. यहां तक कि मुझे उनके पीछे खड़े होने का तरीका भी काफी अच्छा लगता है. वह हमेशा शांत रहकर बातों को सुनती है और समझती हैं. उनकी एक और अच्छी बात यह भी है कि वह बहुत अच्छी तरीके से हमारे माहौल में फिट हो गई. वह बहुत अच्छी तरीके से जानती है कि यह परिवार है, ये बहुत अच्छे दोस्त हैं और यह सब ऐसे ही रहना चाहिए. मुझे ऐसा लगता है कि वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं."
जया बच्चन को किया गया ट्रोल
इस वायरल वीडियो में जया बच्चन ने अपनी बहू ऐश्वर्या की खूब तारीफ की और उन्हें आदर्श बहू भी बता दिया. लेकिन इसके बावजूद भी उनकी यह बात रास नहीं आई. इसी वजह से जया बच्चन को टिपिकल सास कहकर भी ट्रोल कर दिया गया. इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया और लिखा कि "सही है हम तो अपने समाज में बोलने वाली महिलाओं को संभाली नहीं पाएंगे. भाभी कॉन्प्लेक्स वाली." एक और अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि "टिपिकल सास." एक और यूजर ने ये तक लिख दिया कि "इतने अमीर होने के बावजूद भी गवार के गवार."
अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी को हो चुके हैं 16 साल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय बच्चन को कुछ वक्त तक डेट किया और उसके बाद में 20 अप्रैल साल 2007 में शादी रचाई. एक्ट्रेस ने अपने परिवार का पूरी तरीके से दिल जीत लिया. बच्चन फैमिली को बॉलीवुड में खुशहाल फैमिली का दर्जा दिया गया है. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की शादी को पूरे 16 साल हो चुके हैं और उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या बच्चन है.


Click it and Unblock the Notifications