'उनके पास वक़्त नहीं होता...' बहू ऐश्वर्या राय संग रिश्ते पर ये क्या बोल गई जया बच्चन

Jaya Bachchan Aishwarya Rai Relationship: बॉलीवुड की गलियों में इस समय अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच खटपट की अफवाहें काफी ज्यादा जोर पकड़ रही है। बता दे कि खबर है कि दोनों तलाक लेने जा रहे हैं और कई महीनो से यह अफवाह सामने आ रही है। बताया गया कि पिछले कई महीनो से ऐश्वर्या अपने मायके अपनी मां के घर पर रह रही हैं।
लेकिन अफवाहें तो यह भी है कि अभिषेक बच्चन से ही नहीं बल्कि ऐश्वर्या की खटपट जया बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन से भी हुई। लेकिन एक बार खुद जया बच्चन ने बहू ऐश्वर्या के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी। रेडिफ के साथ इंटरव्यू के दौरान जया बच्चन ने अपनी बहू ऐश्वर्या को लेकर बात की थी और यह भी बताया था कि उन दोनों के बीच में कैसा रिश्ता है।
जया बच्चन ने इस पर बात करते हुए कहा था कि वह ऐश्वर्या की पीठ पीछे राजनीति या फिर कोई भी परपंच नहीं करती है। उन्होंने यह भी कहा था कि उन दोनों का रिश्ता दोस्त वाला है। जया बच्चन कहती है कि "हम बहुत अच्छे दोस्त हैं और अगर मुझे उसकी बात पसंद नहीं आती तो मैं उसके मुंह पर कह देता हूं उसके पीठ पीछे राजनीति नहीं करती और अगर वह मुझसे असहमत होती है तो वह खुद भी इसको जाहिर कर देती है।"
जया बच्चन ने आगे कहा कि "इतना हो सकता है कि मैं थोड़ा ज्यादा नाटक हो सकती हूं और उसको थोड़ा ज्यादा सम्मानजनक होना पड़ेगा। आपको पता ही है कि मैं अब बूढी हो रही हूं और हमें घर पर बैठकर बात करने में भी बहुत मजा आता है। लेकिन सिर्फ हम दोनों ही। उनके पास में ज्यादा वक्त नहीं होता। वह जो भी करती है हम उसका मजा लेते हैं और मेरा उसके साथ में बहुत अच्छा रिश्ता है।"
कॉफी विद करण में एक पुराने एपिसोड के दौरान जया बच्चन ने ऐश्वर्या को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि "जब भी अमित जी ऐश्वर्या को देखते हैं तो उनको ऐसा लगता है कि वह श्वेता को घर आते हुए देख रहे हैं। उनकी आंखें खुशी से चमक उठती है। एश ने बेटी श्वेता की कमी को पूरा किया है। हमें कभी भी ऐसा नहीं लगा कि परिवार में श्वेता नहीं है।"


Click it and Unblock the Notifications



