अलग लेवल पर रहता था जया बच्चन का एटिड्यूड! सेट पर सुपरस्टार को भिखारी की तरह किया ट्रीट और फिर...

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई किस्से ऐसे हैं जो कि अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं. इतना ही नहीं आज हम आपको जया बच्चन और संजीव कुमार से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताने वाले हैं. दरअसल साल 1970 से लेकर 80 के दौर में अपने स्टारडम को लेकर वह दोनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने रहते थे. दोनों काफी अच्छे दोस्त भी थे. दोनों ने कई सारी क्लासिकल और सदाबहार फिल्में भी बॉलीवुड को दी. संजीव कुमार, जया बच्चन को अपनी बहन मानते थे.इतना ही नहीं उनका खूब सम्मान करते थे. लेकिन दोनों के बीच का एक मजेदार किस्सा भी है. दरअसल एक बार कुछ ऐसा हुआ कि जया बच्चन ने संजीव को फिल्म के सेट से भगा दिया.
जया बच्चन और संजीव कुमार का मजेदार किस्सा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह किस्सा 'नया दिन नई रात' की फिल्म की शूटिंग के दौरान का है. बता दे कि तकरीबन 49 साल पहले का यह किस्सा बहुत ही मजेदार है. जया बच्चन और संजीव कुमार दोनों फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. यह फिल्म साल 1974 में रिलीज हुई. इस क्लासिक कल्ट फिल्म में संजीव कुमार ने एक नहीं दो नहीं बल्कि 9 किरदार निभाई. फिल्म के एक सीन में उन्हें भिखारी का किरदार निभाना था. लेकिन जब वह इस किरदार के लिए कॉस्ट्यूम पहन कर आए तो जया भी उन्हें पहचान नहीं पाई.
जया बच्चन ने संजीव को समझ लिया था भिखारी
कुछ मीडिया खबरों के अनुसार भिखारी के रोल में संजीव कुमार का मेकअप इतना ज्यादा जबरदस्त था कि उनको पहचान बहुत मुश्किल था. जया बच्चन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. जबसंजीव कुमार इस गेट अप में आए तो उसे समय जया बच्चन सो रही थी. इसीलिए संजीव को एक मजाक दिमाग में आ गया और वह जया बच्चन के पास में पहुंचे और भीख मांगने लगे. जैसे ही जया बच्चन की नींद खुलती है तो सामने भिखारी को देखकर वह डर जाती हैं और गुस्से में भी आ जाती है. उन्होंने संजीव कुमार को सच में भिखारी समझ लिया और वहां से भगाने लग गई. जया बच्चन ने सिक्युरिटी को बुलाया और उनको बाहर निकालने के लिए कहा. इतना ही नहीं सिक्योरिटी भिखारी बने हुए संजीव कुमार को बाहर निकालने के लिए तैयार हो गई.
जया बच्चन अपने किए पर हुई शर्मिंदा
जब कोई भी संजीव कुमार को पहचानने में कामयाब नहीं हो पाया तो खुद एक्टर ने अपनी आवाज में बात की. उनकी आवाज सुनते ही सेट पर मौजूद हर कोई काफी ज्यादा हैरान हो गया था. जया बच्चन भी काफी हैरान हो गई थी और उन्होंने अपने किए पर शर्मिंदगी जाहिर की. इतना ही नहीं जया बच्चन ने बाद में संजीव कुमार से माफी मांगी और उनकी जमकर तारीफ भी की.


Click it and Unblock the Notifications











