इस सुपरस्टार को भिखारी समझ बैठी थीं जया बच्चन, सेट से भगाने के लिए बुला लिए थे गॉर्डस, बाद में खराब हुई हालत

बॉलीवुड में कई किस्से ऐसे हैं जो कि काफी मजेदार भी होते हैं तो कुछ सीरियस भी होते हैं. इतना ही नहीं जया बच्चन और संजीव कुमार का एक ऐसा ही किस्सा आज हम आपको बताने वाले हैं. बता दें कि जया बच्चन और संजीव कुमार दोनों ही अपने जमाने के एक मशहूर कलाकार रह चुके हैं. दोनों की दोस्ती के भी खूब चर्चे हुए. दोनों ने साथ में कई सारी क्लासिकल और सदाबहार फिल्मों में काम किया. लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ जो कि बेहद ही मजेदार था. वैसे तो संजीव कुमार, जया बच्चन को अपनी बहन मानते थे और उनकी काफी रिस्पेक्ट भी करते थे. लेकिन एक बार जया ने संजीव को फिल्म के सेट से ही भगा दिया.
संजीव ने एक फ़िल्म में निभाए थे 9 किरदार
दरअसल आपको बता दें कि ये बात तब की है जब 'नया दिन नई रात' फिल्म की शूटिंग हो रही थी. इस फिल्म को 1974 में रिलीज किया गया था और यह किस्सा 49 साल पुराना है. बता दें कि यह एक क्लासिकल कल्ट फिल्म थी और इसमें संजीव कुमार ने एक नहीं दो नहीं बल्कि 9 किरदारों को अदा किया था. लेकिन फिल्म के एक सीन में उन्हें भिखारी का किरदार निभाना था और इसी वजह से उन्होंने उसी तरीके का आउटफिट पहना था. लेकिन इतनी जबरदस्त तरीके से तैयार हुए कि जया बच्चन भी उन्हें उस किरदार में पहचान ही नहीं पाई.
संजीव ने जाया के साथ किया प्रैंक
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भिखारी के किरदार को निभाने के लिए संजीव कुमार का मेकअप बहुत ही ज्यादा जबरदस्त किया गया था. जिस वजह से उन्हीं के साथ में काम करने वाले लोग भी उन्हें पहचानने से इंकार कर रहे थे और उन्हीं में से जया बच्चन भी एक थी. दरअसल संजीव ने इस अज्ञात ऐप को तब लिया था जब जया बच्चन सो रही थी. जिस वजह से संजीव के दिमाग में एक मजाकिया आइडिया आया और वह जया बच्चन के पास में भीख मांगने के लिए पहुंच जाते हैं.
जया बच्चन ने संजीव को भिखारी समझ सेट से भगाया
लेकिन जैसे ही जया बच्चन की नींद खुलती है और वह अपने सामने भिखारी को देखती है तो वह डर जाती है और गुस्सा भी हो जाती हैं. एक्ट्रेस ने संजीव को सच में भिखारी समझ लिया और वहां से भगाने लगी. एक्ट्रेस ने सिक्योरिटी तक को बुला लिया और उन्हें बाहर निकालने को कह रही थी. यहां तक कि सिक्योरिटी भी संजीव को पहचान नहीं पाई और भिखारी समझकर उन्हें बाहर निकालने लगी. लेकिन जब उन्हें कोई पहचान नहीं पाया तो संजीव ने अपनी असली आवाज में बात करना शुरू किया और उनकी आवाज सुनते ही हर कोई हैरान हो गया. यहां तक कि जया बच्चन भी काफी ज्यादा दंग रह गई थी और उन्हें शर्मिंदगी होने लगी. बाद में एक्ट्रेस ने संजीव से माफी मांगी और उनकी खूब तारीफ भी की.


Click it and Unblock the Notifications