Video: अवॉर्ड फंक्शन में जया बच्चन ने अपनी बहू ऐश्वर्या को रुलाया, लोगों ने श्वेता बच्चन को खूब सुनाए ताने

Jaya Bachchan

Jaya Bachchan Praising Aishwarya Rai: बच्चन परिवार में निजी रिश्ते आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। पिछले काफी समय से कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या अब बच्चन परिवार को छोड़कर अपनी मां के घर रहती हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा लेकिन इस बीच ऐश्वर्या और जया का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की एक पुरानी लेकिन बेहद इमोशनल कर देने वाली क्लिप फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में जया बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन का पूरे दिल से स्वागत करती नजर आ रही हैं। उनके दिल को छू लेने वाले शब्दों ने ऐश्वर्या की आंखें नम कर दीं। दर्शकों के बीच बैठे अमिताभ बच्चन इस खास पल को मुस्कुराते हुए देख रहे थे।

इस वीडियो में जब जया बच्चन मंच पर अवॉर्ड ले रही थीं, तो उन्होंने कहा- "मैं एक बार फिर एक प्यारी, शानदार लड़की की सास बनने जा रही हूं। उसमें अच्छे संस्कार हैं, गरिमा है और उसकी मुस्कान बहुत खूबसूरत है। मैं उसका अपने परिवार में स्वागत करती हूं... I Love You।"

जैसे ही ये शब्द ऐश्वर्या के कानों में पड़े, वो अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। यह पल दर्शकों के साथ-साथ बच्चन परिवार के लिए भी बेहद खास और इमोशनल था।

लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद लोग ऐश्वर्या राय की ननद श्वेता नंदा को घसीटने लगे और कमेंट करने लगे कि बच्चन परिवार को श्वेता की नजर लगी है। एक यूजर ने लिखा- 'श्वेता ने ऐश्वर्या के लिए सब कुछ तबाह कर दिया', दूसरे यूजर ने लिखा- 'ये श्वेता बच्चन ही हैं जिन्होंने ये घर तोड़ा', तीसरे यूजर ने लिखा- 'यह श्वेता नंदा की जलन ने चीजों को कड़वा बना दिया'।

पहले भी जता चुकी हैं बहू के लिए प्यार

ऐसा पहली बार नहीं है जब जया बच्चन ने ऐश्वर्या राय की इतनी तारीफ की हो। एक बार जब वह 'कॉफी विद करण' शो में आई थीं, तो उनसे पूछा गया कि क्या ऐश्वर्या बच्चन परिवार के लिए एकदम सही हैं? इस पर जया ने दिल से जवाब दिया- 'मुझे ऐसा लगता है। वो खुद बहुत बड़ी स्टार हैं, लेकिन जब हम सब साथ होते हैं, तो वो हमेशा शांत रहती हैं। वो कभी खुद को सबसे आगे नहीं रखतीं, बल्कि हर किसी की बात ध्यान से सुनती हैं। मुझे उनकी ये बात बेहद पसंद है। वो सिर्फ परिवार में ही नहीं, बल्कि हमारे दोस्तों और करीबियों के बीच भी बहुत अच्छे से घुल-मिल जाती हैं। उनमें आत्म-सम्मान है और वो एक मजबूत महिला हैं।'

ऐश्वर्या अभिषेक की शादी

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी और उनकी जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे सुंदर जोड़ियों में गिना जाता है। हालांकि पिछले साल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के बीच मतभेद की खबरें सामने आई थीं। इन अफवाहों पर किसी ने भी सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा।

More from Filmibeat

Read more about: jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X