जब जया बच्चन ने रेप सीन की शूटिंग में विलेन की कर दी थी पिटाई, कलाकार ने कहा- 'मैं इनके साथ काम नहीं...'

Jaya Bachchan Beated Villain On Set: जया बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने उपहार, गुड्डी और चुपके-चुपके जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे कर दिए थे। जया बच्चन ने कभी भी फिल्मों में खुद को एक्सपोज नहीं किया है। साल 1972 में उन्होंने फिल्म 'एक नजर' में एक रेप सीन के दौरान आपत्ति जाहिर की थी।
बता दे कि डायरेक्टर जया बच्चन पर बार-बार दबाव बना रहे थे और इसके बावजूद भी उन्होंने इसके लिए इंकार कर दिया था। डायरेक्टर बी आर इशारा ने एक्ट्रेस को यह कह दिया था कि इस सीन के दौरान उनके कपड़े फट जाएंगे। इसी बात पर जया को गुस्सा आ गया था और वह इस सीन को करने से पीछे हट गई थी। एक्ट्रेस ने कह दिया था कि "मैं विलन को अपने कपड़े नहीं फाड़ने दूंगी और मैं किसी को भी स्क्रीन पर अपने कपड़े फाड़ने की इजाजत नहीं दे सकती।"
इसी के अलावा आपको बता दें कि जया बच्चन ने डायरेक्ट को धमकी भी दे दी थी कि अगर वह इस सीन को करवाने के लिए जबरदस्ती करते हैं तो इस पर वह काफी बुरा रिएक्ट कर सकती हैं और पूरी फिल्म बर्बाद कर सकती हैं। इसी के चलते 2 दिन तक फिल्म की शूटिंग रुकी रही थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी थे और उन्होंने एक्ट्रेस को समझने की कोशिश भी की थी। हालांकि जया बच्चन ने अपना इरादा नहीं बदला।
लेकिन जया बच्चन बाद में एक शर्त पर इसके लिए राजी हो गई थी। एक्ट्रेस की शर्त थी की सीन को नेचुरली शूट किया जाएगा और उस वक्त जो भी हाव-भाव आएंगे वही शूट किया जाए। लेकिन जब शूटिंग होने लगी तो जया ने विलेन की पिटाई कर दी और जो कि उनका रेप करने वाला था। इसी के चलते कलाकार ने एक्ट्रेस का रेप करने से इनकार कर दिया था। शूटिंग के बाद जया और सभी टीम मेंबर काफी हंसने लगे। जया बच्चन की हिम्मत की काफी तारीफ भी की गई कि उन्होंने कैसे अपना पक्ष रखा और किसी के आगे भी नहीं झुकी।


Click it and Unblock the Notifications