..................... Jaya Bachchan had a crush on Dharmendra, seeing him for the first time she hide behind the sofa - Hindi Filmibeat

धर्मेंद्र की दीवानी हुआ करती थी ये हसीना, पहली मुलाक़ात में कर डाली ऐसी हरकत कि...

Jaya Bachchan

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इन दिनों दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की जा रही है. इस फिल्म को करण जौहर द्वारा निर्देशित किया गया है. बता दें कि यह फिल्म एक मल्टी स्टार फिल्म है जिसमें रणवीर और आलिया के साथ-साथ शबाना आज़मी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी लीड किरदार में नजर आए. लेकिन हाल ही में धर्मेंद्र ने जया बच्चन से जुड़ा हुआ एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है.

धर्मेंद्र को पहली बार देख कर होश खो बैठी थी जया

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जया बच्चन और धर्मेंद्र ने कई सारी फिल्में साथ में की है. एक वक्त ऐसा भी हुआ करता था जब जया, अमिताभ की नहीं बल्कि धर्मेंद्र पर दीवानी हुआ करती थी. बता दे की जया बच्चन को धर्मेंद्र काफी पसंद थे. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने जया बच्चन के क्रश को लेकर खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जब पहली बार धर्मेंद्र को जया बच्चन ने देखा था तो वह पूरी तरीके से अपने होश गंवा बैठी थी.

जया के क्रश थे धर्मेंद्र

दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में धर्मेंद्र ने ज़ूम को एक इंटरव्यू दिया. जहां पर उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि एक वक्त पर जया बच्चन के वह क्रश हुआ करते थे. एक्टर ने यह भी बताया कि फिल्म 'गुड्डी' में जया के साथ उन्होंने काम किया. लेकिन जब फिल्म के सेट पर वह पहुंचते तो वह सोफे के पीछे छुप जाती. धर्मेंद्र ने यह भी कहा की जया का प्यार और सम्मान ही था जो वह हमें इतना पसंद करती थी.

धर्मेंद्र ने जया की कर दी खूब तारीफ

धर्मेंद्र ने इसी इंटरव्यू के आगे यह भी बताया कि जया और अमिताभ के परिवार को वह काफी लंबे वक्त से जानते हैं. उन्होंने आगे कहा कि "मुझे आज भी बहुत अच्छी से याद है कि फिल्म 'शोले' के समय हम सेट पर काफी मस्ती किया करते थे." 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म की शूटिंग को याद करते हुए धर्मेंद्र ने यह भी कहा कि "आज भी जया सभी के लिए दिल में काफी इज्जत रखा करती हैं."

जया बच्चन ने बताई थी धर्मेंद्र के साथ पहली मुलाकात

यहां तक की जया बच्चन ने खुद ही एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए इस बात का खुलासा किया था कि जब मैं उनसे पहली बार मिलने गई थी या कह सकते हैं कि जब पहली बार मैंने उनको देखा तो वहां पर एक तरफ सोफा रखा हुआ था. मैं जाकर वहां उसके पीछे छुप गई. मैं काफी ज्यादा घबरा गई थी, मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए. वहां पर हैंडसम दिखने वाला एक इंसान खड़ा हुआ था. मुझे अभी भी बहुत अच्छे से याद है कि उन्होंने उस समय क्या पहन रखा था- व्हाइट ट्राउजर और व्हाइट शर्ट... इस आउटफिट में वह एक ग्रीक गॉड की तरह लग रहे थे.

Read more about: jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X