रेखा-अमिताभ बच्चन तो यूं ही बदनाम हैं! आशिकी में कम नहीं रही जया बच्चन, ये एक्टर था पहला प्यार

Jaya Bachchan Dharmendra Amitabh Bachchan

jaya Bachchan First Love: जया बच्चन और अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। दोनों का रिश्ता दिन पर दिन और भी ज्यादा मजबूत होता जा रहा है। हालांकि दोनों नहीं अपने इस रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव देखे। वक्त था जब रेखा के साथ अमिताभ के अफेयर की चर्चा हो रही थी और इस समय जया बच्चन भी काफी परेशान थी।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि जया बच्चन का पहला प्यार अमिताभ नहीं थे। दरअसल जब एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उनका एक दूसरे स्टार पर क्रश था। यहां तक कि इस एक्टर को वह ग्रीक गॉड का भी दर्जा दे चुकी है। आज हम आपको जया बच्चन के पहले प्यार के बारे में बताने वाले हैं।

जया बच्चन का पहला प्यार और कोई नहीं बल्कि धर्मेंद्र हैं। जया बच्चन को पहली बार फिल्म गुड्डी में धर्मेंद्र के साथ में ही देखा गया था। ये वो वक्त था जब जया बच्चन इंडस्ट्री में नई आई थी और धर्मेंद्र खुद को स्थापित कर चुके थे। तभी से जया बच्चन को धर्मेंद्र पर क्रश रहा और इस बात का खुलासा वह कॉफी विद करण में भी कर चुकी है।

जया बच्चन ने इस पर कहा था कि आई लव धर्मेंद्र। इसके आगे उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र के साथ अपनी पहली मुलाकात वह भूल नहीं पाई। उनसे मिलने से पहले वह एक सोफे के पीछे छुप गई जहां पर उन्होंने धर्मेंद्र की एक झलक भी देखी थी। वह तब सफेद शर्ट और ट्राउजर में थे। जया बच्चन ने बताया कि वह तब ग्रीक गॉड की तरह लग रहे थे। अभिनेत्री ने बताया कि इतना हैंडसम आदमी उन्होंने पहली बार देखा था।

इसी के अलावा आपको बता दें कि धर्मेंद्र और जया बच्चन को हाल ही में साथ में देखा गया था। दोनों को रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में साथ में देखा गया था। इस फिल्म में जया बच्चन ने रणवीर सिंह की दादी का किरदार निभाया था और धर्मेंद्र ने दादा के किरदार में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X