अमिताभ बच्चन और रेखा का रोमांटिक सीन देख फूट-फूटकर रोई थीं जया बच्चन, पत्नी के आंसू देख बिग बी ने खाई थी कसम

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने कई फिल्में साथ में की हैं। दोनों अब भले ही किसी फिल्म में एक साथ नजर ना आते हों, लेकिन दोनों की जोड़ी अकसर शादी और पार्टी में देखने को मिलती है। बता दें कि एक समय था जब अमिताभ बच्चन ने रेखा के साथ भी कई फिल्में की थीं। दोनों ने कुछ 11 फिल्में साथ में कई हैं उनमें से कुछ फिल्में सुपरहिट हैं और कुछ कभी ना भूल पाने वाली हैं। उस दौर में लोगों को फिल्में देखने का शौक भी कुछ ज्यादा था। वहीं जब फिल्में अमिताभ बच्चन की हों तो थिएटर में भारी भीड़ का जमा होना तो तय था।
अमिताभ बच्चन को देखने के लिए इंतजार करते थे फैन्स
70 के दशक में अमिताभ बच्चन लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुके थे। हर कोई बस उनकी एक झलक देखना चाहता था। अमिताभ बच्चन की एक झलक देखने के लिए लोग घंटों इंतजार भी करते थे और यह सिलसिला आज तक चलता चला आ रहा है। आज भी फैन्स उनकी एक झलक देखने के लिए उनके घर के आगे भीड़ जमा कर लेते हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन के दीवाने ना केवल आम लोग थे। बल्कि अमिताभ बच्चन तो कई सितारों के भी फेवरेट एक्टर थे।
होने लगी थीं तरह-तरह की बातें
बता दें कि उस समय अमिताभ बच्चन और रेखा को लेकर कई गॉसिप भी छिड़ी थीं। वहीं इन्हीं गॉसिप के बीच अमिताभ बच्चन और रेखा की फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' रिलीज हुई थी, लेकिन इस फिल्म को देखने के बाद जय बच्चन फूट-फूटकर रोने लगी थीं। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद हेडलाइन छपी थी कि कथित रूप से इस फिल्म को देखने के बाद जया बच्चन की आंखों से आंसू गिरने लगे थे।
जया बच्चन के निकल पड़े थे आंसू
स्टारडस्ट के मुताबिक रेखा ने इस बारे में बात की और कहा- जब फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' की स्क्रीनिंग हुई थी तब कई लोग आए थे इस लिस्ट में बच्चन परिवार का भी नाम था। मैं उस समय प्रोजेक्शन रूम में बैठी थी तब मैंने देखा था कि जया बच्चन फिल्म देखने के लिए सबसे आगे वाली सीट पर बैठी थीं वहीं अमिताभ बच्चन और उनके माता पिता दूसरे वाली लाइन में बैठे थे। रेखा ने बताया कि जब हमारा रोमांटिक सीन आया था तब वह (जया) काफी उदास हो गई थीं। मैं वहां से साफ देख सकती थी कि उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे।
अमिताभ बच्चन ने साथ में काम करने से कर दिया था मना
रेखा ने आगे कहा कि फिल्म की स्क्रीनिंग के एक हफ्ते बाद कई तरह की बातें उन्हें सुनने को मिलीं। किसी ने कुछ कहा तो किसी ने कुछ। एक हफ्ते बाद हर कोई मुझसे कह रहा था कि उन्होंने मेकर्स को साफ कह दिया है कि अब से अमिताभ बच्चन आप साथ में काम नहीं करेंगे।
कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं अमिताभ और रेखा
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और रेखा एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं। दोनों 'मुकद्दर का सिकंदर' 'सिलसिला', 'आलाप', 'अनजाने', 'खून पसीना', 'गंगा की सौगंध', 'मिस्टर नटवरलाल', 'सुहाग', 'राम बलराम', 'नमक हराम', 'ईमान धरम', 'कसमे वादे' कई सुपरहिट फिल्में दोनों ने साथ में की हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन और रेखा की आखिरी फिल्म सिलसिला थी। इसके बाद दोनों ने कभी फिल्मों में साथ में काम नहीं किया। आपको बता दें कि सिलसिला फिल्म में अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन तीनों ही एक साथ नजर आए थे। ऐसा बताया जाता है कि इस फिल्म की कहानी तीनों की रियल लाइफ कहानी पर आधारित है। बताया यह भी जाता है कि सेट पर रेखा और जया ने सीन के अलावा कोई अन्य बात तक नहीं की थी।


Click it and Unblock the Notifications