..................... जब जया बच्चन ने सबके सामने करिश्मा कपूर को कहा था बहू Jaya Bachchan called Karishma Kapoor daughter-in-law in front of everyone, video viral now - Hindi Filmibeat

जब जया बच्चन ने सबके सामने करिश्मा कपूर को कहा था बहू, अब वायरल हुआ मजेदार वीडियो

jaya bachchan, karishma kapoor

वक्त और नसीब, जिसको जहां ले जाता है वो वहीं तक जाता है.. एक दौर था जब ऐश्वर्या राय से बच्चन परिवार का किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं था और करिश्मा कपूर की शादी अभिषेक बच्चन से होने वाली थी। जी हां, 2000 के दशक करिश्मा और जूनियर बच्चन लव लाइफ ने काफी ध्यान खींचा था।

बता दें कि दोनों ने सगाई कर ली थी और बाद में कुछ ऐसा हुआ था कि दोनों को अलग होना पड़ा था। हालांकि जया बच्चन इस रिश्ते से काफी खुश थीं और उन्होने पब्लिक में मीडिया के सामने करिश्मा कपूर को अपनी बहू मान लिया था।

अब ये पुराना वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसको काफी पसंद किया जा रहा है। जया बच्चन इस वीडियो में करिश्मा कपूर की फैमिली को अपनी फैमिली बता रहीं हैं और करिश्मा कपूर को बहू बता रही हैं।

इसके बाद करिश्मा स्टेज पर आती हैं और उनके गले लग जाती हैं। उस वक्त मौके पर अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन के अलावा श्वेता नंदा भी मौजूद थीँ। सालों बाद अगर आप इस वीडियो को देखेंगे तो आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

क्यों टूटा था रिश्ता ?

कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, अभिनेत्री ने 2002 में अभिषेक से सगाई कर ली। लेकिन अज्ञात कारणों से उनकी शादी टूट गई। अफवाहें हैं कि करिश्मा की मां, बबीता, अभिषेक की अभिनय क्षमता के बारे में निश्चित नहीं थीं और उन्होंने विवाह पूर्व समझौते की मांग की थी। हालांकि ये बातें कितनी सच हैं इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Read more about: jaya bachchan karishma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X