जब Amitabh Bachchan और रेखा को रोमांस करते देख जया के छलक पड़े थे आंसू, ऐसे खत्म हुआ दोनों के प्यार का फ़साना

Jaya Bachchan, Amitabh Bachchan

69 साल की उम्र में रखा आज भी इतनी ज्यादा जवान लगती है कि उनका हर कोई दीवाना हो जाता है।हजारों और लाखों में उनके चाहने वालों की संख्या है। यहां तक कि आज की जनरेशन भी उन पर फिदा हो चुकी है। बता दे कि 10 अक्टूबर साल 1954 में तमिल एक्टर जेमिनी गणेशन और तेलुगू एक्ट्रेस पुष्पावल्ली के घर रेखा का जन्म हुआ।

निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में रहीं रेखा

अक्सर रेखा अपने माता-पिता की वजह से भी चर्चा में बनी रहती है क्योंकि उनकी शादी नहीं हुई थी। बचपन में एक्ट्रेस के पिता ने उन्हें बेटी के रूप में स्वीकार नहीं किया। रेखा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी हिट फिल्में भी दी हैं। एक वक्त ऐसा आया जब रेखा हर फिल्म मेकर की पहली पसंद बन गई। लेकिन फिल्मों से कहीं ज्यादा वह निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बनी रही।

रेखा और अमिताभ के अफेयर के रहे चर्चे

लेकिन जब भी रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर के चर्चे होते हैं तो पूरी इंडस्ट्री में धमाल मच जाता है। एक दौर हुआ करता था जब रेखा और अमिताभ बच्चन का नाम जोड़ा जाता था। खबरों के अनुसार जब अमिताभ की शादी को 3 साल हुए तो रेखा के साथ में उनका नाम जोड़ने लग गया। हालांकि कभी भी दोनों ने अपने रिश्तों पर खुलकर बात नहीं की। लेकिन जब दोनों की अफेयर की खबरें जया बच्चन तक पहुंची तो उन्होंने भी इस रिश्ते को लेकर कभी भी रिएक्ट नहीं किया।

रेखा और अमिताभ ने ऑनस्क्रीन किया रोमांस

रेखा और अमिताभ बच्चन ने फिल्मों में ऑन स्क्रीन रोमांस भी किया और जमकर दर्शकों का प्यार भी बटोरा। लेकिन दोनों का यही रोमांस हैडलाइन बन गया और वैसे तो जया बच्चन ने कभी भी दोनों के रिश्ते पर कभी भी खुलकर बात नहीं की है। लेकिन जया बच्चन ने सार्वजनिक मंचों पर अपने व्यवहार से अपनी नाराजगी को हमेशा जाहिर किया।

जया बच्चन के निकल पड़े थे आंसू

खबरों के अनुसार एक किस्सा बताया जाता है कि जब अमिताभ बच्चन और रेखा को ऑन स्क्रीन रोमांस करते हुए जया बच्चन ने देखा तो उनका दिल भर गया था। उनकी आंखों से आंसू आने लगे थे। दरअसल यह किस्सा 'मुकद्दर का सिकंदर' फिल्म के दौरान का है। अमिताभ बच्चन और रेखा ने इस फिल्म में लीड किरदार निभाया था।

रेखा ने किया था जया के दिल के हाल का खुलासा

एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने बताया था कि 'मुकद्दर का सिकंदर' फिल्म रिलीज होने के दौरान पूरी बच्चन फैमिली ट्रायल शो के लिए गई थी। जहां पर अमिताभ और रेखा के बीच में रोमांटिक सीन हुआ तो जया के आंखों से आंसू आ गए। यह आंसू अमिताभ बच्चन ने देख लिए थे। बता दे की रेखा और अमिताभ ने 'दो अंजाने' फिल्म में साथ में पहली बार काम किया और इसके बाद 'खून पसीना' और 'सुहाग' जैसी फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री ने धमाल मचा दिया। लेकिन इस फिल्म के बाद दोनों ने साथ में काम करना बंद कर दिया।

Read more about: jaya bachchan amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X