अपने नाम के साथ अमिताभ बच्चन का नाम लगाने पर चिढ़ी जया बच्चन, रेखा बोलीं- मैं तो बेइंतेहा प्यार करती हूं

Jaya Bachchan Rekha Amitabh Bachchan: जया बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपने बेबाक बयानों के चलते काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। लेकिन एक बार फिर से वह चर्चा का विषय बनी हुई है और उन्हें हाल ही में दोबारा से जय अमिताभ बच्चन बुलाने पर सदन के स्पीकर पर भड़कते हुए देखा गया।
जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस बार सदन के स्पीकर भी काफी ज्यादा उन पर नाराज दिखाई दिए। वायरल हो रहे वीडियो में स्पीकर जगदीप धनखड़ ने जैसे ही जय अमिताभ बच्चन कहा तो एक्ट्रेस नाराज हो गई। एक्ट्रेस ने कहा कि वह एक कलाकार है और टोन समझ सकती है। जी टोन में आप यह बात कह रहे हैं वह स्वीकार्य नहीं है।
लेकिन जया बच्चन की यह बात सुनने के बाद में स्पीकर भी विपक्ष के आरोपों पर भड़क गए थे और सदन की कुर्सी को छोड़कर चले गए थे। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब जया बच्चन के साथ अमिताभ का नाम जोड़ने पर वह गुस्सा हो गई। इससे पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आ चुका है।
लेकिन अब इसी बीच रेखा का एक पुराना इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिमी ग्रेवाल ने उनसे सवाल किया कि क्या आपको अमिताभ बच्चन से प्यार हुआ है? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि "बिल्कुल यह बहुत ही बेवकूफों वाला सवाल है। मुझे अभी तक ऐसा कोई भी पुरुष, महिला या फिर बच्चा नहीं मिला है जिसे अमिताभ से प्यार ना हो।"
रेखा ने इस पर आगे कहा कि "फिर मैं कैसे उनसे प्यार नहीं कर पाती। बेशक मैं उनसे प्यार करती हूं और दुनिया भर का प्यार आप ले लो और उसमें थोड़ा और जोड़ लो। मैं उस इंसान से इतना ज्यादा प्यार करती हूं।" हालांकि आपको बता दें की रेखा ने अमिताभ बच्चन के साथ निजी संबंध को लेकर पूरी तरीके से इनकार कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications