जया बच्चन ने जब अपनी समधन वृंदा राय का झटका भरी महफिल में हाथ, देखती रह गयी बहू ऐश्वर्या

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और बिग बी की पत्नी जया बच्चन अपने स्वभाव की वजह से काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। इतना ही नहीं उन्हें कई बार गुस्सैल स्वभाव में भी देखा जा चुका है। इतना ही नहीं ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो जाते हैं। लेकिन हाल ही में उनका एक ऐसा ही वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल वायरल हो रही है वीडियो में जया बच्चन की बहू ऐश्वर्या की मां वृंदा राय नजर आई और देखा गया कि जया बच्चन का गुस्सा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचा था पूरा बच्चन परिवार
दरअसल वायरल वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि जया बच्चन काफी ज्यादा परेशान है और इतना ही नहीं यह भी दिखाया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन की मां वृंदा राय का भी उन्होंने हाथ झटक दिया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह वीडियो 2014 का है जब दीपिका पादुकोण और रजनीकांत के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पूरा बच्चन परिवार पहुंचा था।
समधन का हाथ झटक साइड में जाकर खड़ी हुई जया बच्चन
जया बच्चन की इस वायरल वीडियो को रेडिट पर शेयर कर दिया गया है। जहां एक तरफ अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ साथ वृंदा राय भी पोज़ देती हुई नज़र आईं।तो वही अचानक से जया बच्चन भी आती है और पोज देने लगती हैं। लेकिन जैसे ही जया बच्चन अपनी समधन वृंदा राय के बगल में खड़ी होती है तो ऐश्वर्या की मां उनकी पीठ पर हाथ रखने की कोशिश करने लगती है। जिस पर जया उनका हाथ खींच लेती है और साइड में जाकर खड़ी हो जाती है।
वायरल वीडियो को किया गया है एडिटेड
लेकिन आपको बता दें कि यूट्यूब पर जो ओरिजिनल वीडियो शेयर किया गया है वह इससे काफी अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि जया ने वृंदा का हाथ कुछ समय तक पकड़ के रखा था और बाद में वृंदा ने खुद ही अपना हाथ पीछे कर लिया था। इस वीडियो को देख कुछ यूजर्स जया बच्चन के बारे में बुरा भला कह रहे हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को एडिटेड बताया। दरअसल आपको बता दें कि जया बच्चन की छवि को खराब करने के लिए इस वीडियो को एडिट किया गया है और इस तरीके से दर्शाया गया है कि वह अपमानजनक लगे।


Click it and Unblock the Notifications