Jawan में विलेन बनकर छाने वाले हैं रोमांस किंग शाहरुख खान- बाजीगर समेत 7 फिल्मों में डराकर दिखा चुके हैं कमाल

Shahrukh Khan to play villain in Jawan: फिल्म जवान की पहली झलक दर्शकों के सामने आ चुकी है और फैंस शाहरुख खान का अंदाज देखकर काफी एक्साइटेड हैं। जबरदस्त एक्शन सीन्स के बीच शाहरुख के अलग अलग लुक्स ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। और खास बात है कि ये फिल्म उनके 'विलेन' वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है।
प्रीव्यू में शाहरुख एक डायलॉग बोलते नजर आते हैं- "जब मैं विलेन बनता हूं ना, तब मेरे सामने कोई भी हीरो टिक नहीं सकता.." और फैंस इससे काफी सहमत होते दिख रहे हैं।
विलेन बनकर शाहरुख खान ने इन 7 फिल्मों में जीता है दिल
शाहरुख खान ने जवान से पहले भी, कई फिल्मों में डार्क और निगेटिव कैरेक्टर्स किये हैं। खास बात है कि विलेन बनकर भी उन्हें फैंस का बेशुमार प्यार मिला है। चाहे वो फिल्म 'डर' हो, जहां उन्होंने एक जुनूनी प्रेमी की भूमिका निभाई थी, या 'बाजीगर' - रोमांस किंग ने अपनी खलनायक भूमिकाओं से सफलता हासिल की।
निगेटिव किरदारों की बात करें तो जवान से पहले.. डर (1993) और बाजीगर (1993) के अलावा शाहरुख खान ने अंजाम (1994), डुप्लीकेट (1998), डॉन (2006), डॉन 2 (2011), राम जाने (1995) में विलेन बनकर फैंस को डराया था।
जवान के प्रीव्यू के अंतिम सीन में शाहरुख खान को अपने गंजे लुक में "बेकरार करके हमें यूं ना जाइए" पर डांस करते हुए दिखाया गया है। और ये सीन काफी रोमांचक लेकिन डरावना सा लगता है। कोई शक नहीं कि फैंस एक बार फिर शाहरुख का यह डार्क अंदाज देखने के लिए उत्सुक हैं।


Click it and Unblock the Notifications
