जवान, मैदान, फुकरे 3, आदिपुरुष, टाइगर 3- जानिए 2023 में आने वाली बड़ी फिल्मों की फाइनल रिलीज डेट

2023 Upcoming Bollywood Film's Release Date: काफी दिनों से शाहरुख खान की फिल्म जवान की रिलीज डेट को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। फाइनली निर्माताओं से सभी अफवाहों को शांत करते हुए फिल्म की नई पोस्टर के साथ रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। 'जवान' की रिलीज अब 2 जून से पोस्टपोन होकर 7 सितंबर पहुंच चुकी है।
जी हां, जवान अब जन्माष्टमी के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इधर जवान की रिलीज डेट आगे बढ़ी, उधर बाकी फिल्मों के बीच भी हलचल मच गई। एक के बाद एक कई फिल्मों की नई रिलीज डेट की घोषणा की गई है, वहीं आने वाले दिनों में कुछ और तारीखों में भी तब्दीली देखी जा सकती है।
साल के दूसरे छमाही में आ रही हैं बड़ी फिल्में
2023 के सेकेंड हॉफ में कई बड़ी फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस चेहरा बदल सकती हैं। जबकि कुछ और फिल्में बीच में एंट्री ले सकती हैं। लिहाजा, इंडस्ट्री को और फैंस को इन फिल्मों से काफी उम्मीद है। लेकिन लगातार बदलती रिलीज डेट में दर्शकों के बीच काफी कंफ्यूजन पैदा हो रहा है। ऐसे में हम आने वाली फिल्मों की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जहां आप रिलीज डेट भी देख सकते हैं।
2023 में आने वाली फिल्मों की रिलीज डेट:
2 जून- लक्ष्मण उतेकर की फिल्म (विक्की कौशल- सारा अली खान)
16 जून- आदिपुरुष
23 जून- मैदान
29 जून- सत्य प्रेम की कथा
28 जुलाई- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
11 अगस्त- एनिमल
11 अगस्त- गदर 2
25 अगस्त- ड्रीम गर्ल 2
01 सितंबर- सोररई पोट्रू रीमेक (अक्षय कुमार)
7 सितंबर- जवान
15 सितंबर- योद्धा
28 सितंबर- सालार
6 अक्टूबर- बवाल
20 अक्टूबर- गणपत भाग I
10 नवंबर (दिवाली)- टाइगर 3
24 नवंबर- फुकरे 3
1 दिसंबर- सैम बहादुर
22 दिसंबर (क्रिसमस)- डंकी


Click it and Unblock the Notifications











