पिता से की नफ़रत, सबले खूबसूरत एक्ट्रेस संग रचाई शादी, 1 साल में हुआ तलाक, जानें कौन है ये सुपरस्टार

सोशल मीडिया पर आए दिन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की बचपन की तस्वीर खूब वायरल होती हुई नजर आती हैं. इतना ही नहीं उनके फैंस तो जमकर उनकी इन तस्वीरों को पसंद करते हैं. लेकिन इसी बीच हम आपको एक ऐसे सितारे की बचपन की तस्वीर दिखाने वाले हैं जो कि आज के वक्त में मशहूर कॉमेडियन और डांसर माने जाते हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में एक लड़का देखा जा सकता है. जो कि बॉलीवुड का कॉमेडियन और डांसर भी माना जाता है.
टीवी डांस रियलिटी शो में निभाई जज की भूमिका
अगर आप इस तस्वीर में नजर आ रहे लड़के को नहीं पहचान पा रहे हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि जावेद जाफरी है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि जावेद जाफरी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेताओं की लिस्ट में अपना नाम दाखिल कर लिया है. टीवी डांस रियलिटी शो बूगी वूगी में जज के तौर पर भूमिका निभाने वाले जावेद जाफरी काफी ज्यादा फेमस हो चुके हैं. उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की फिल्म मेरी जंग से अपने करियर की शुरुआत की थी. बहुत कम लोगों को इस बारे में पता है कि जावेद जाफरी मशहूर अभिनेता जगदीप के बेटे हैं. बता दे की पिता के शराब पीने की आदत और जुआ खेलने की आदत से परेशान होकर वह उनसे नफरत करने लग गए थे और काफी वक्त के बाद में उनके रिश्ते सुधरे.
जावेद जाफरी ने जेबा बख्तियार के साथ रचाई थी पहली शादी
अगर हम जावेद जाफरी के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने पहली शादी अपने समय की मशहूर पाकिस्तान की खूबसूरत अभिनेत्री जेबा बख्तियार से रचाई थी. जी हां आप सही समझ रहे हैं जेबा बख्तियार वही जिन्होंने ऋषि कपूर के साथ में फिल्म हिना में काम किया था. हालांकि दोनों की शादी 1 साल तक भी नहीं टिक पाई और तलाक हो गया था. इसके बाद में जेबा बख्तियार ने मशहूर संगीतकार और गायक अदनान सामी के साथ में शादी रचाई तो वही जावेद जाफरी ने हबीबा जाफरी के साथ में घर बसा लिया था.


Click it and Unblock the Notifications











