शबाना से पहले जावेद अख्तर विदेश खूबसूरती पर हार बैठे थे दिल, बोले- मैंने उस पर सारे पैसे खर्च कर दिए

Javed Akhtar, Shabana Azmi

जावेद अख्तर को एक मशहूर गीतकार माना जाता है और इसी के अलावा वह लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन अब उन्होंने अपनी लव लाइफ से जुड़ा हुआ एक मजेदार किस्सा सजा कर दिया है। दरअसल उन्होंने इस बारे में बताया है कि हनी ईरानी उनकी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद शबाना आज़मी जो कि उनकी दूसरी पत्नी है उनसे शादी करने से पहले उनका दिल एक फ्रांसिसी महिला पर आया। दोनों एक दूसरे पर अपना दिल हार बैठे और रोज मिलते थे। साथ में वक्त बिताते थे। लेकिन जावेद अख्तर ने जब उनके सामने शादी का प्रपोजल रखा तो उसे महिला ने फ्रांस जाने का फैसला ले लिया और ऐसा क्यों आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।

जावेद को फ्रांसीसी महिला से हो गया था प्यार

दरअसल जावेद अख्तर ने बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट साइरस को दिए हुए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि "हाथी मेरे साथी फिल्म की स्क्रिप्ट पर चर्चा करने के चलते मैं राजेश खन्ना के सेट पर पहुंचा। वहां पर मैं फ्रांसीसी महिला जोसेन से मिला। कुछ दिनों के बाद में जब मैं अंदाज फिल्म के सेट पर पहुंचा तो एक बार फिर मेरी मुलाकात उनसे हो गई। हम दोस्त बने और उन्होंने मुझे बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ में ताज होटल के पीछे रहा करती हैं। इसीलिए मैं उनसे मिलने के लिए पहुंचा और फिर रोज मिलने का यह सिलसिला जारी रहा। कभी तो वह आ जाया करती थी तो कभी मैं चला जाता था।"

जावेद अख्तर ने फ्रांसीसी महिला को शादी के लिए किया प्रपोज

इसी के आगे जावेद अख्तर ने यह भी बताया कि "तब तक होटल से बांद्रा तक टैक्सी का ₹14 किराया लगता था। उस वक्त ₹14 बहुत ज्यादा हुआ करते थे। लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि ऐसे तो सारे पैसे खत्म हो जाएंगे और फिर मैं उनके पास में पहुंचा। मैंने उन्हें कहा कि या तो वापस चली जाओ या फिर मुझसे शादी कर लो। लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि मैं वापस जाना चाहती हूं और मेरे पास में पैसे नहीं है। तो मैं उनसे कह दिया कि इसकी चिंता तुम मत करो मैं देख लूंगा। मेरे पास जितने भी पैसे थे मैंने सारे खर्च किए और उनके लिए टिकट खरीद लिया। वह चली गई और उन्होंने जाने के बाद में एक पत्र लिखा लेकिन मैंने उसका जवाब नहीं दिया। वह पत्र खो गया और उनसे कांटेक्ट करने का एक ही जरिया जो था वह भी खत्म हो गया।"

38 साल बाद दोबारा हुई मुलाकात

जावेद अख्तर ने इस बात का खुलासा किया कि 38 साल के बाद में वह फिर से उसे फ्रांसीसी महिला से मिले। गीतकार ने बताया कि "मुझे कला घोड़ा उत्सव के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया गया और मैं अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ में वहां पर गया। जब हम मंच की तरफ बढ़ रहे थे तो पीछे से एक महिला ने मुझको आवाज दी जावेद। मैं भी मुंडा और मैंने पूछा कि जोसैन? उन्होंने भी हां कहा और बताया कि उनकी तीन बेटियां हो चुकी है और अब वह पेरिस में रहती हैं। इसीलिए बाद में जब मैं पेरिस गया तो सभी के लिए गिफ्ट लेकर पहुंचा। उन्होंने मुझसे कहा कि 1 मिनट रुको वह अंदर गई और वहां से वापस आकर मुझको बोर्डिंग कार्ड भी दे दिया। यह वही बोर्डिंग कार्ड था जो कि मैंने 38 साल पहले उनको दिया था।"

More from Filmibeat

Read more about: javed akhtar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X