Javed Akhtar Birthday: बेटे फरहान के 'इंस्टाग्राम' पर जावेद अख्तर ने इन वजहों से की शिरकत!

Javed Akhtar Birthday

बॉलीवुड के चहेते मशहूर स्क्रीन राइटर और लिरिस्ट जावेद अख्तर की कलम से जब तरह शब्द निकलते हैं तो उसकी बात ही कुछ और होती है। उनके बोल हों या कहानी, यह किसी के भी दिल को छू जाती है। आज जावेद साहब का 78वां जन्मदिन हैं, इस मौके पर आइए एक नजर डालते हैं उन मौकों की जब 'बर्थडे बॉय' बेटे फरहान अख्तर के सोशल मीडिया फीड पर नजर आएं।

आज जन्मदिन के मौके पर

फरहान अख्तर ने जावेद साहब और अपने पापा को इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की बधाई देते हुए ये फोटे शेयर किया है। फरहान ने लिखा, हैप्पी बर्थडे पा.. आप जानते हैं कि आप मेरे लिए और हर उस व्यक्ति के लिए क्या मायने रखते हैं, जिसके जीवन, सोच और काम को आपने बेहतरी के लिए प्रभावित किया है। लव यू। ♥️♥️

'जादुनामा' के विमोचन के दौरान

जब जावेद अख्तर ने 'जादुनामा' किताब के विमोचन में भाग लिया, तो फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन के साथ लिखा, "गुलज़ार साहब और डैड के जीवन, कविता, शब्द, गीत और उनके रिलेशन के बारे में सुनना एक परम आनंद है।"

2021 में जन्मदिन के मौके पर

2021 में फरहान अख्तर ने इस तस्वीर के साथ अपने पिता जावेद अख्तर को जन्मदिन की बधाई दी थी और लिखा था,"हैप्पी बर्थडे पा. लव यू। "

फरहान और जावेद के बीच एक खूबसूरत पल के दौरान

यह बात हर कोई जानता है कि जावेद अख्तर शब्दों के मास्टर हैं। लेकिन, इस पोस्ट में फरहान अख्तर ने अपनी बात रखी। उन्होंने हिंदी में बेहद मार्मिक कविता लिशते हुए पिता जावेद के साथ एक पोस्ट शेयर की।

प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिंस अवार्ड पाने के दौरान

जावेद अख्तर प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिंस अवार्ड रिसीव करने वाले पहले भारतीय बने। इस अवसर पर, बेटे फरहान अख्तर ने प्राउड मोमेंट के दौरान सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर की इस तस्वीर को कैप्शन के साथ पोस्ट किया।

जावेद अख्तर के 75वें जन्मदिन के मौके पर

फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को कैप्शन के साथ पोस्ट किया, "'जादू' के 75 साल.. लव यू पा। जन्मदिन की शुभकामनाएं"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X