शोहरत पाने के चक्कर में 67 साल के अनूप जलोटा से किया रोमांस, फिर भी हसीना को नहीं मिला काम, नाम जानकर चौंक...

शोहरत पाने के लिए ही लोग मुंबई आते हैं और कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं जो कि काफी अलग हो। किसी भी तरह से वो मशहूर होना चाहते हैं। ऐसा ही एक किस्सा साल 2018 में हुआ था जब एक सिंगर ने शोहरत पाने के लिए 67 साल के सिंगर के साथ रोमांस किया था।
इन दोनों ने सलमान खान के मशहूर शो बिग बॉस में एंट्री मारी तो हर कोई सिंगर की इमेज को लेकर हैरान हो गया था। हम बात कर रहे हैं जसलीन मथारू की जो उस दौरान काफी सुर्खियों में रहीं थीँ। जसलीन ने भजन सम्राट अनूप जलोटा के साथ बिग बॉस सीजन 12 में एंट्री ली थी।
शो में भी इन दोनों ने कुछ ऐसी हरकते कीं थीं जोकि काफी लोगों को पसंद नहीं आईं थीं। जसलीन ने कई बार स्क्रीन पर उनको किस भी किया था। हालांकि बाद में कुछ ऐसा खुलासा हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया था।
कर दिया बड़ा खुलासा
2018 में बिग बॉस के घर में खुद को जसलीन ने अनूप जलोटा की प्रेमिका बताया था। हालांकि, शो के अंत में, उन्होंने खुलासा किया कि वे मजाक कर रहे थे और वे केवल एक रिश्ता साझा करते हैं जो कि शिक्षक और छात्र का है। इसके बाद लोगों को पता चला था कि मशहूर होने के लिए जसलीन ने अनूप जलोटा का इस्तेमाल किया था लेकिन लोगों ने अनूप को इसके लिए राजी होने को लेकर खरी खोटी सुनाई थी। उनको भजन सम्राट कहा जाता है।
किसको करती हैं डेट
हालांकि जसलीन मथारू का एक बॉयफ्रेंड बी था जिसका खुलासा उन्होने खुद किया था। इस दौरान इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि उन दिनों जसलीन अभिनीत गुप्ता नाम के एक कॉस्मेटिक सर्जन को डेट कर रही हैं। इंटरव्यू में, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि यह अनूप जलोटा ही थे जिन्होंने अभिनीत को उनसे मिलवाया था। हालांकि अब जसलीन कहां और क्या कर रही है इसको लेकर किसी को कोई आईडिया नहीं है। जसलीन मथारू को किसी प्रोजेक्ट में उसके बाद से नहीं देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











