ईशा गुप्ता ने पहनी स्ट्रिंग बिकीनी और पोस्ट कर दी तस्वीर, इंटरनेट पर मची है तबाही

जन्नत 2, रूस्मत एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने एक बार फिर अपनी बिकीनी तस्वीर, इंस्टाग्राम पर डाली है और इंटरनेट पर ये तस्वीर मिनटों में वायरल हो चुकी है। इस तस्वीर में ईशा गुप्ता बेहद सेक्सी अंदाज़ में बिकीनी पहने नज़र आ रही हैं। ईशा गुप्ता ने अपनी ये तस्वीर बिना किसी कैप्शन के शेयर की है लेकिन ढेरों सितारे इस तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं।

रेमो डीसूज़ा की पत्नी इस तस्वीर पर दिल बना कर गईं तो बाकी कई सितारों ने भी अलग अलग ईमोजी से ईशा की इस तस्वीर को पसंद किया। वहीं फैन्स भी ईशा की इस तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं।

jannat-2-actress-esha-gupta-breaks-the-internet-with-a-hot-string-bikini-picture

अगर फिल्मों की बात करें तो ईशा गुप्ता आखिरी बार ज़ी 5 की वेब सीरीज़ REJECTX में दिखाई दी थीं। उनकी आखिरी फिल्म थी टोटल धमाल और वन डे: जस्टिस डिलीवर्ड। इसके बाद से ईशा किसी बड़े प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ी हैं। उनके नाम के साथ देसी मैजिक और हेरा फेरी 3 जैसी फिल्मों के नाम बेशक जुड़े हैं।

ईशा गुप्ता को इंस्टाग्राम पर लगभग 5.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और उनकी तस्वीरों को बेहद पसंद करते हैं। देखिए उनकी कुछ बेहद हॉट और बोल्ड तस्वीरें

विशेष फिल्म्स के साथ डेब्यू

विशेष फिल्म्स के साथ डेब्यू

ईशा गुप्ता ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था विशेष फिल्म्स की जन्नत 2 के साथ। इससे पहले उन्होंने मनीपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्यूनिकेशन, कर्नाटक से मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद ईशा ने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा।

सफल मॉडल

सफल मॉडल

ईशा गुप्ता, फिल्मों में कदम रखने से पहले एक सफल मॉडल रही हैं। फिल्मों में आने से पहले 2007 में ईशा गुप्ता मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीत चुकी हैं। 2010 में वो किंगफिशर कैलेंडर का भी हिस्सा रही हैं।

बन चुकी हैं मिस फोटोजेनिक

बन चुकी हैं मिस फोटोजेनिक

2007 में मिस इंडिया में भाग लेने के दौरान जहां ईशा गुप्ता ने मिस इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया वहीं उन्हें मिस इंडिया में मिस फोटोजेनिक का भी खिताब दिया गया।

डेब्यू से मिली तारीफें

डेब्यू से मिली तारीफें

जन्नत 2 में इमरान हाशमी के अपोज़िट डेब्यू करने के बाद ईशा गुप्ता को काफी तारीफें और बेस्ट डेब्यू का नॉमिनेशन मिला लेकिन अवार्ड उनके हाथ नहीं आए। इसके बाद राज़ 3d और बादशाहो में एक बार फिर ईशा गुप्ता इमरान हाशमी के अपोज़िट नज़र आईं।

दिल्ली की ईशा

दिल्ली की ईशा

ईशा गुप्ता दिल्ली की रहने वाली हैं। उनकी बहन नेहा गुप्ता भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और दोनों ही बहनें अपनी बोल्ड तस्वीरों के साथ चर्चा में रहती हैं। ईशा के पिता एक एयरफोर्स ऑफिसर हैं और मां होममेकर।

अंधविश्वास ?

अंधविश्वास ?

ईशा गुप्ता थोड़ी सी अंधविश्वासी भी हैं। खुद को निगेटिव एनर्जी से दूर रखने के लिए वो कान के पीछे काला टीका लगाती हैं और अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा Tiger Eye साथ में रखती हैं।

तस्वीरों के कारण ट्रोल

तस्वीरों के कारण ट्रोल

ईशा गुप्ता, अकसर ही अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण ट्रोल होती रहती हैं लेकिन ईशा और भी खूबसूरत न्यूड तस्वीरों के साथ इन ट्रोल्स को करारा जवाब देती हैं। इनमें से किसी भी तस्वीर में ईशा कहीं से भी अश्लील नज़र नहीं आती हैं।

बेहद खूबसूरत न्यूड फोटोशूट

बेहद खूबसूरत न्यूड फोटोशूट

ईशा गुप्ता को फोटोशूट का कितना शौक है ये आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देख सकते हैं। ईशा गुप्ता अपने इन फोटोशूट्स में ढेरों एक्सपेरिमेंट करती नज़र आती हैं।

कभी गालियां तो कभी तारीफें

कभी गालियां तो कभी तारीफें

अपनी तस्वीरों के लिए ईशा गुप्ता को कभी आलोचनाओं से लेकर गालियों तक का सामना करना पड़ता है तो कभी फैन्स उनकी तस्वीरों की तारीफ करते नज़र आते हैं।

तस्वीरों के साथ बोल्ड विचार

तस्वीरों के साथ बोल्ड विचार

अपनी बोल्ड तस्वीरों के साथ ईशा गुप्ता अपने विचारों में भी काफी बोल्ड हैं और वो अकसर अलग अलग मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती नज़र आती हैं। उनकी तस्वीरें ट्रोल करने वालों को कैसी भी लगें लेकिन ईशा की हर तस्वीर, इंटरनेट पर मिनटों में वायरल हो जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X