जन्माष्टमी स्पेशल - जब बॉलीवुड स्टार्स ने फिल्मों में जमकर खेली दही हांडी, देखिए बेस्ट गाने
बॉलीवुड में हर त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। चाहे वो रील पर हो या फिर रियल में। आज जहां पूरा देश जन्माष्टमी मना रहा है वहीं बॉलीवुड में भी ये त्योहार बेहद शानदार तरीके से मनाया जाता है। बस बॉलीवुड में जन्माष्टमी मनाने के लिए दही हांडी का त्योहार ज़रूर दिखाया जाता है।
दही हांडी जन्माष्टमी के अगले दिन मनाया जाता है जिसे नटखट श्रीकृष्ण के मक्खन और दही चुराने की आदत से जोड़कर मनाया जाता है। इस त्योहार में ढेर सारे लोग ग्वाले बनकर इकट्ठे गोले में खड़े होकर एक सीढ़ी तैयार करते हैं जिस पर एक व्यक्ति कन्हैया बनकर चढ़ता है और दही से भरी मटकी फोड़ता है। बॉलीवुड में दही हांडी पर बेहद शानदार गाने बने हैं। आइए आपसे भी बांट लेते हैं ये लिस्ट -
बॉलीवुड फिल्मों में दही हांडी के सीन भी शूट किए गए हैं। अग्निपथ में ऋतिक रोशन बेहतरीन अंदाज़ में दही हांडी खेलते नज़र आते हैं। वहीं हेलो ब्रदर में सलमान खान भी चांदी की डाल पर गाने में दही हांडी खेलते हुए नज़र आए थे।

बॉलीवुड में कृष्ण जी से जुड़े गीतों की भी भरमार है। जहां किसना है गाने में विवेक ओबेरॉय और ईशा गुप्ता डांस करते हुए नज़र आते हैं वहीं दूसरी तरफ लगान में ग्रेसी सिंह और आमिर खान भी राधा कैसे ना जले पर रास करते नज़र आए थे।
हालांकि बॉलीवुड का सबसे बेहतरीन रास किया था शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय ने देवदास में। आप भी यहां देखिए बेस्ट दही हांडी के गाने और जन्माष्टमी धूम धाम से मनाईए -


Click it and Unblock the Notifications












