जन्माष्टमी: असली कृष्ण मान लोग करते हैं इन स्टार्स की पूजा, कृष्ण- राधा की सुपरहिट जोड़ी, तस्वीरें VIDEO

जन्माष्टमी का रंग बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया पर भी छाया रहा है। हालांकि फिल्मों के मुकाबले टीवी की राधा-कृष्ण की जोड़ी को सबसे अधिक पसंद किया गया है। टीवी पर कृष्णा शो सुपरहिट हुआ। उससे अधिक कृष्ण की भूमिका में स्वप्निल जोशी और नीतीश भारद्वाज को सबसे अधिक पसंद किया गया। साथ ही टीवी पर इस सो के सांग भी काफी लोकप्रिय हुए।

Janmashtami

कोरोना लॅाकडाउन के दौरान फिर से टीवी पर कृष्णा और महाभारत में भगवान श्री कृष्ण की लीला देखने को मिली। फिल्मों में अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना भी श्रीकृष्ण बन अपना जादू बिखेर चुके हैं। चलिए आपको दिखाते हैं इसकी एक झलक और वीडियो सांग।

स्वप्निल जोशी -रेशमा मोदी

स्वप्निल जोशी -रेशमा मोदी

रामानंद सागर की कृष्णा में स्वप्निल जोशी ने भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया। रेशमा मोदी ने राधा की भूमिका निभाई। दोनों की जोड़ी आज तक सबसे हिट और लोकप्रिय राधा-कृष्ण की जोड़ी मानी जाती है।स्वप्निल जोशी ने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही एंटरटेनेंट की दुनिया में कृष्ण बन अपनी अमिट छाप छोड़ी।

नीतीश भारद्वाज महाभारत के श्री कृष्ण

नीतीश भारद्वाज महाभारत के श्री कृष्ण

नीतीश भारद्वाज ने बी आर चोपड़ा की महाभारत में भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभाई। महाभारत के बाद लोग अपने घरों में भगवान श्रीकृष्ण मानकर नीतीश भारद्वाज की तस्वीर लगाने लगे थे। लोग सेट पर भी आते थे तो नीतीश भारद्वाज के चरणों में गिर जाते थे। जिस तरह उन्होंने महाभारत टीवी शो में युद्ध की अपनी लीला आवाज और अदायगी से दिखाई वो कोरोना काल में फिर से टीआरपी पर छा गई।

सर्वदमन डी बनर्जी लोकप्रिय श्रीकृष्ण

सर्वदमन डी बनर्जी लोकप्रिय श्रीकृष्ण

टीवी के एक और कृष्ण है जिनकी मधुर वाणी ने सभी को मोहित कर लिया। रामानंद सागर के श्रीकृष्णा टीवी शो में बड़े कृष्ण की भूमिका निभाई सर्वदमन डी बनर्जी ने। उनकी मोहक मुस्कान के आगे कोई भी कलाकार श्रीकृष्ण की भूमिका में छा नहीं पाया।

ओह माय गॅाड वाले कृष्णा अक्षय कुमार

ओह माय गॅाड वाले कृष्णा अक्षय कुमार

साल 2021 में ओह माय गॅाड में कृष्ण बनकर अक्षय कुमार ने भी अपना दम दिखाया। जिसने भक्तों को धर्म का सही पाठ पढ़ाया। कृष्ण के गेटअप में फिल्म में अक्षय कुमार का बांसुरी बजाते हुए लुक काफी पसंद किया गया। अक्षय कुमार भी फिल्मों को लोकप्रिय कृष्ण बन गए।

आयु्ष्मान खुराना और नुसरत भरुचा- राधे राधे सांग

आयु्ष्मान खुराना और नुसरत भरुचा- राधे राधे सांग

आयु्ष्मान खुराना और नुसरत भरुचा को भी कृष्ण और राधा की जोड़ी के तौर पर देखा गया फिल्म ड्रीम गर्ल के गाने राधा के बिना कृष्ण अधूरे। नुसरत और आयुष्मान खुराना के ये सांग सबसे हिट हुआ। राधे राधे सांग जनमाष्टमी के दिन जरूर सुनाई देता है।

आलिया भट्ट बन गईं राधा

आलिया भट्ट बन गईं राधा

फिल्मस्टूडेंट ऑफ द ईयर में आलिया भट्ट डेब्यू के साथ ही राधा बन गई थीं। वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा यानी दो कान्हा के साथ राधा का मस्ती भरा सांग आज भी हिट पार्टी जनमाष्टमी सांग लिस्ट में शामिल है।

आमिर खान और ग्रेसी सिंह की राधा-कृष्ण की जोड़ी

आमिर खान और ग्रेसी सिंह की राधा-कृष्ण की जोड़ी

आमिर खान और ग्रेसी सिंह का लगान में एक गाने के लिए राधा और कृष्ण बने। राधा कैसे ना जले सांग हरजन्माष्टमी के दिन याद किया जाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X