करीना को मिला हीरों का हार तो प्रियंका को पेंटिंग, स्टार्स के सबसे बड़े फैन ने यूं जताया प्यार

बॉलीवुड स्टार्स कोरोना काल के बाद एक बार फिर काम पर लौट चुके हैं। और चूंकि, बॉलीवुड फैन्स भी अपने फेवरिट सितारों को काफी समय बाद देख रहे हैं इसलिए उन्हें देखते ही प्यार उमड़ जाना स्वाभाविक है। जान्हवी कपूर से लेकर वरूण धवन हर कोई आज कल फैन्स के हद से ज़्यादा उत्साह को देख रहा है।

हाल ही में जान्हवी कपूर को एयरपोर्ट पर देख एक फैन सेल्फी लेने के लिए इतना उतावला हो गया था कि उनके बेहद करीब आ गया और जान्हवी के मैनेजर ने उस फैन से बद्तमीज़ी कर डाली। जान्हवी को अपने मैनेजर की ये हरकत नागवार गुज़री।

janhvi-kapoor-varun-dhawan-bollywood-actors-whose-fans-went-at-great-lenghths

वहीं अरूणाचल प्रदेश में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे वरूण धवन को फैन्स से हाथ जोड़कर सेट पर भीड़ ना लगाने की गुज़ारिश करनी पड़ी। सेट पर इतनी भीड़ हो गई थी कि शूट करना मुश्किल था और वरूण ने फैन्स से वादा किया कि वो सबसे शूट के बाद मिलेंगे।

गौरतलब है कि कई बॉलीवुड सितारे अपने फैन्स के बेइंतहा प्यार को देख चुके हैं। कुछ फैन्स का प्यार देख इमोशनल हो गए तो कुछ के लिए ये मुश्किल वाली बात हो गई।

सलमान खान का फैन

सलमान खान का फैन

सलमान खान के एक फैन ने उन्हें खून से खत लिखा था और उनकी एक फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए खुद 200 टिकट खरीद लिए थे। वहीं सलमान से मिलने के लिए मलिक बाबूभाई नाम का एक फैन भूख हड़ताल पर बैठ गया था।

आमिर खान

आमिर खान

आमिर खान का एक फैन रांची से साइकिल चलाकर मुंबई आया और साथ में बाकी फैन्स के भी खत लाया। आमिर ने सड़क पर फैन से मुलाकात कर उसे खुश कर दिया।

शाहरूख खान

शाहरूख खान

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरूख खान के एक फैन विशाल सिंह ने शाहरुख की 22 हज़ार तस्‍वीरें इकठ्ठी कर रखी हैं। उन्‍होंने अपने बेड रूम को किंग खान की तस्वीरों से सजाया है। उनके लिविंग रूम में, उनकी कार में, होम्‍योपैथिक मेडिकल स्‍टोर में हर जगह शाहरुख खान की तस्‍वीरें लगी हुई हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड क्‍वीन दीपिका पादुकोण की एक फैन प्रेरणा ने दीपिका के लिए 100 से भी ज़्यादा फैन मेल किए। उन्‍होंने फिल्‍म फेयर अवार्ड में दीपिका के साथ स्‍टेज भी शेयर किया था। जब दीपिका को अवार्ड दिया गया तो स्‍पेशल फैन के तौर पर प्रेरणा को बुलाया गया था।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड सुपरस्‍टार ऋतिक रोशन के वैसे तो करोड़ों दीवाने हैं पर उनकी एक‍ दीवानी फैन भी है। 20 साल की ज्‍योति विश्‍वकर्मा कोलकाता की रहने वाली हैं। उन्‍होंने अपने हाथ पर ऋतिक के नाम का टैटू बनवाया है। उन्‍होंने ऋतिक की 10000 फोटो अपने पास रखी हैं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के एक फैन सौरभ कान्‍त श्रीवास्‍तव ने उनके लिए 5 फुट लंबी पेंटिंग तैयार की थी। जब प्रियंका को सौरभ ने पेंटिंग गिफ्ट की तो वो भी हैरान रह गईं। 5 फुट लंबी पेंटिंग में प्रियंका बहुत खूबसूरत नजर आ रहीं थी।

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान

वहीं करीना कपूर के इस पागल फैन ने उन्हें बेहद महंगा हीरों का हार गिफ्ट कर डाला था। पहले वे उन्हें एक के बाद एक खत लिखा करता था।

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर की फिल्म हैदर देखने के बाद उनका एक NRI फैन इतना पागल हो गया कि उसने Mount Elbrus पर जाकर शाहिद की फिल्म हैदर के पोस्टर लगा डाले।

रजनीकांत

रजनीकांत

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के एक फैन को जब किसी ने बताया कि उनकी प्रतिमा की किडनी खराब हो गई है। बस इस पर उस पागल फैन ने रजनीकांत को अपनी किडनी देने के लिए आत्महत्या कर डाली।

आदित्य रॉय कपूर

आदित्य रॉय कपूर

वहीं एक्टर आदित्य रॉय कपूर के लिए एक फैन की दीवानगी इतनी बढ़ गई कि उसने उन्हें खून से खत लिख कर शादी के लिए प्रपोज़ कर डाला।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X