..................... janhvi Kapoor tried to stop abhishek Bachchan and aishwarya rai wedding, cut her hand publicly - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी रुकवाने के लिए जाह्नवी कपूर ने उठाया था ये बड़ा कदम, सबके सामने खोल दी थी एक्टर की पोल

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन लंबे समय से अपनी शादी और तलाक को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। पिछले दिनों अफवाहें काफी तेज थीं कि ऐश्वर्या और अभिषेक का तलाक होने जा रहा है, लेकिन हाल ही में अभिषेक बच्चन ने अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई और बताया कि वह अभी भी शादीशुदा हैं। अब भले ही ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की अफवाहों पर विराम लगा गया हो, लेकिन कपल आज भी किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ ही जाता है।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को 17 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी उनकी शादी का कोई ना कोई किस्सा सुर्खियों में रहता है। बता दें कि एक किस्सा दोनों की शादी के समय का ही है। जब जाह्नवी कपूर ने दोनों की शादी रुकवाने के लिए एक बड़ा कदम उठा लिया था।

आपको बता दें कि साल 2007 में ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी प्रतीक्षा बंगला में हुई थी यह बंगला भी अमिताभ बच्चन का ही है। दोनों की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी। दोनों की शादी में केवल परिवार के लोग और बेहद ही खास मेहमान शामिल हुए थे। दोनों की शादी बड़े ही आलीशान तरीके से की गई थी, लेकिन इस सेरेमनी के दौरान ही बच्चन हाउस के बाहर एक बड़ा विवाद भी खड़ा हो गया था।

दरअसल जाह्नवी कपूर (श्रीदेवी की बेटी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर नहीं मॉडल जाह्नवी कपूर) ने पुलिस स्टेशन में अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की कोशिश की थी, लेकिन यह मामला दर्ज नहीं हो पाया था। जाह्नवी कपूर का कहना था कि वह अभिषेक बच्चन से पहले ही शादी कर चुकी हैं वह उनसे बेहद प्यार करती हैं। जिसे साबित करने के लिए वह कुछ भी कर सकती हैं। कहा यह भी जाता है कि विवाद के दौरान मॉडल ने अपने हाथ की कलाई भी काट ली थी। उन्होंने अपनी जान लेने की कोशिश की थी, लेकिन जैसे ही अभिषेक बच्चन ने इस बात से इनकार किया कि उनका जाह्नवी से कोई रिश्ता नहीं है तब पता चला था कि यह मॉडल का सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट था, लेकिन इसके बाद जूहु पुलिस ने मॉडल पर 309 के तहत मामला दर्ज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X