Janhvi Kapoor to Samantha सफेद साड़ी में इन हसीनाओं ने ढाया कहर, देखें तस्वीरें!

बॉलीवुड में व्हाइट आउटफिट का खूब चलन है, फिर चाहे वो व्हाइट साड़ी हो, व्हाइट सूट हो या व्हाइट ड्रेस। बॉलीवुड हसीनाएं अक्सर व्हाइट ड्रेसेस में फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। आज हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने व्हाइट साड़ी पहन हॉटनेस की सारी हदें पार कर दीं। चलिए जानते हैं इन हसीनाओं के बारे।
Janhvi Kapoor
हाल ही में जाह्नवी कपूर ने व्हाइट साड़ी में बेहद हॉट फोटो पोस्ट की। इन तस्वीरों में जाह्नवी पानी के बीचो-बीच अपनी व्हाइट साड़ी प्लांट करती नजर आईं। जाह्नवी का ये लुक रातों-रात चर्चा में आ गया। पानी में भीगी जाह्नवी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी।
Samantha Ruth Prabhu
जाह्नवी से 3 दिन पहले यानी 18 जनवरी को समांथा रुथ प्रभु ने भी व्हाइट साड़ी पहन सबको चौंका दिया। हालांकि समांथा का ये लुक उनकी आने वाली फिल्म शाकुंतलम का है। शाकुंतलम फिल्म में समांथा मल्लिका का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान समांथा ने अपनी कई फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसमें वे व्हाइट साड़ी में नजर आ रही हैं। हालांकि इससे पहले भी समांथा अपने इंस्टाग्राम पर व्हाइट साड़ी की तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं। समांथा व्हाइट साड़ी में बेहद एलिगेंट लगती हैं।
Alia Bhatt
गंगूबाई फिल्म में यूं तो आलिया भट्ट व्हाइट साड़ी में नजर आई थीं लेकिन इसके अलावा भी आलिया भट्ट इंस्टाग्राम पर व्हाइट साड़ी में अक्सर अपनी खूब तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। आलिया के ऊपर व्हाइट कलर खूब जंचती है। अलग-अलग साड़ी में आलिया बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
Kiara Alia Advani
अपने एकदम अलग किरदारों के चयन को लेकर चर्चा में आने वाली कियारा आडवाणी बेहद ग्लैमरस है लेकिन अपनी फिल्म कबीर में जब कियारा शाहिद कपूर के साथ आईं तो रातों रात मशहूर हों गईं। कियारा भी व्हाइट आउटफिट में अपनी कई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं लेकिन साड़ी में भी कियारा गजब ढाह रही हैं।
Ekta Kaul
मॉडल और टेलीविजन अभिनेत्री एकता कौल हाल ही में पठान फिल्म में बतौर सोल्जर दिखाई दीं। 'तनाव' और 'रब ने बना दी जोड़ी' जैसी कई टीवी सीरीज में काम कर चुकी एकता पर भी व्हाइट कलर खूब जंचता है।
इसके अलावा बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण से लेकर जैकलीन फर्नांडिस जैसी सभी हसीनाएं व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती है।


Click it and Unblock the Notifications











