..................... Janhvi Kapoor to Alia Bhatt, Whose pictures made a place in the wallpaper of their mobile|जाह्वावी कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक, इनकी मोबाइल के वॉलपेपर में किसकी तस्वीरों ने बनायी जगह| - Hindi Filmibeat

जाह्नवी कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक, इनकी मोबाइल के वॉलपेपर में किसकी तस्वीरों ने बनायी जगह, जानें यहां

Nick Priyanka Cover Image

बॉलीवुड सेलेब अपनी निजी जिंदगी को सबके सामने जाहिर ना करके उसे अपनो तक ही सीमित रखना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन फैंस हमेशा अपने फेवरेट सेलिब्रिटी से जुड़ी जानकारियों को जानने के लिए बेताब रहते हैं। कई बार जाने-अनजाने में ही सेलेब खुद से जुड़ी कई खास जानकारियां अपने फैंस तक पहुंचा देते हैं। जैसे कि मोबाइल फोन का स्क्रीन सेवर। लोग अक्सर अपने स्क्रीन सेवर में खुद या अपने परिवार-दोस्तों की फोटो लगाते हैं। ऐसा सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सेलेब्स भी करते हैं।

आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड के कुछ खास सेलेब के मोबाइल के स्क्रीन सेवर की कहानी :

शहनाज गिल :

शहनाज गिल :

सबकी फेवरेट चुलबुली शहनाज गिल और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को साथ में देखना उनके फैंस को काफी पसंद था। कुछ समय पहले मुंबई एयरपोर्ट पर जब पैपराजी ने शहनाज गिल को स्पॉट किया तो उनके फोन का वॉलपेपर उनके और सिद्धार्थ शुक्ला की कहानी को बयां कर गया। दरअसल, शहनाज ने अपने मोबाइल के वॉलपेपर में सिद्धार्थ शुक्ला की एक फोटो लगा रखी थी। यह फोटो सिडनाज के गाने 'भूला दुंगा' से थी।

जाह्नवी कपूर :

जाह्नवी कपूर :

जाह्नवी अपनी दिवंगत मां और दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी को कितनी मिस करती हैं, यह सबको पता है। फिल्म 'मिली' में अपनी दमदार एक्टिंग से एक बार फिर से फैंस का दिल जीतने वाली जाह्नवी कपूर ने अपने मोबाइल के वॉलपेपर में अपनी मां श्रीदेवी के साथ अपनी बचपन की एक तस्वीर लगा रखी है। मुंबई में जिम से बाहर निकलते समय पैपराजी को उनके मोबाइल फोन के स्क्रीन सेवर की एक झलक देखने को मिली।

निक जोनस :

निक जोनस :

हाल ही में निक जोनस पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनस संग अपनी मैरिज एनिवर्सरी मना चुके हैं। निक जोनस ने अपने मोबाइल के वॉलपेपर पर बीवी व ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ अपनी एक फोटो लगा रखी है जिसमें दोनों एक-दूसरे के प्यार में खोये नजर आ रहे हैं। निक जोनस को एयरपोर्ट पर पैपराजी ने स्पॉट किया था, जहां उनके मोबाइल का वॉलपेपर देखा गया।

आलिया भट्ट :

आलिया भट्ट :

हाल ही बेटी राहा कपूर की मम्मी बनी आलिया भट्ट के मोबाइल वॉलपेपर पर हमेशा से ही पैपराजी की नजरें बनीं रहती है। हाल ही में पैपराजी को फिल्म 'गंगूबाई' में अपने दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट के मोबाइल वॉलपेपर की झलक देखने को मिली। आलिया ने अपने मोबाइल के वॉलपेपर में पति रणबीर कपूर संग एक कैंडिड फोटो लगा रखी है।

करीना कपूर :

करीना कपूर :

हाल ही में करीना कपूर ने लग्जरी कार मर्सिडीज बेंज एस खरीदी। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस ने करीना और सैफ की लग्जरी कार के अलावा जो चीज सबसे ज्यादा नोटिस किया, वह था बेबो के मोबाइल का वॉलपेपर। फिल्म 'जब वी मेट' में गीत के किरदार में जान फूंकने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर ने मोबाइल के वॉलपेपर में पति सैफ अली खान के साथ अपनी एक हॉट फोटो लगा रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X