..................... Janhvi Kapoor stunning desi avatar in yellow saree, flaunts her curves, pictures viral, fans reacts | पीली साड़ी में जान्हवी कपूर ने दिखाया अपना सेक्सी देसी अवतार, फैंस बेहाल, दिल खोलकर की तारीफ - Hindi Filmibeat

पीली साड़ी में जान्हवी कपूर ने दिखाया अपना सेक्सी देसी अवतार, फैंस बेहाल, दिल खोलकर की तारीफ

फिल्मों और प्रमोशन से अलग जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने खूबसूरत पीली साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जहां वो बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। देखते ही देखते जान्हवी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

जान्हवी ने पीली साड़ी को सफेद डिज़ाइन वाले बिना आस्तीन के ब्लाउज के साथ पहना और इसे खूबसूरत ईयररिंग्स के साथ टीमअप किया है। अपने मेकअप की बात करें तो उन्होंने इसे मिनिमल रखा है।

janhvi-kapoor-stunning-desi-avatar-in-yellow-saree-flaunts-her-curves-pictures-viral

जैसे ही जान्हवी ने अपना पोस्ट शेयर किया, वैसे ही अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने कमेंट किया, ''कहां हो तुम!'' इसके अलावा डिजाइनर मनीष मल्होत्री ने ढ़ेर सारी दिल वाले इमोजी पोस्ट किये हैं।

फैंस भी जान्हवी के इस देसी सेक्सी लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा है- 'हॉटेस्ट गर्ल'.. वहीं, दूसरे ने लिखा है- शानदार फोटोशूट.. फैंस ने जान्हवी की दिल खोलकर तारीफ की है।

सोशल मीडिया पर हिट

सोशल मीडिया पर हिट

जान्हवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं- कभी साड़ी में, कभी बिकिनी में, कभी वेकेशन की तस्वीरें तो कभी जिम की।

लाखों लोगों ने किया लाइक

लाखों लोगों ने किया लाइक

ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं और जान्हवी के पोस्ट को इंस्टाग्राम पर अब तक लाखों लोगों ने लाइक किया है। कई फैंस ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए हार्ट के इमोजी शेयर किए हैं।

सेलेब्स ने किया लाइक

सेलेब्स ने किया लाइक

जान्हवी कपूर की तस्वीरों पर फैंस के अलावा सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। मनीष मल्होत्रा, महीप कपूर, शनाया कपूर सहित कई सेलेब्स ने जान्हवी की तस्वीरों को पसंद किया है।

जमकर फ्लॉन्ट कर रही हैं फिगर

जमकर फ्लॉन्ट कर रही हैं फिगर

इस तस्वीरों में जान्हवी अपने परफेक्ट फिगर को जमकर फ्लॉन्ट कर रही हैं और बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।एक फैन ने लिखा- "Mam you are so much beautiful.."

फिल्मी सफर

फिल्मी सफर

जान्हवी कपूर अब तक 4 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साल 2018 में धड़क के साथ डेब्यू लेने के बाद जान्हवी ने घोस्ट स्टोरीज, गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल और रूही जैसी फिल्में की हैं। सभी फिल्मों में जान्हवी की तारीफ हुई है।

आने वाली फिल्में

आने वाली फिल्में

वहीं, आने वाली फिल्मों में जान्हवी के पास आनंद एल राय की दो फिल्में- गुड लक जेरी और मिली है.. इसके अलावा मिस्टर एंड मिसेज माही, जिसमें वो राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।

सोशल मीडिया पर तहलका

सोशल मीडिया पर तहलका

अपनी फिल्मों से अलग जान्हवी सोशल मीडिया पर भी काफी हिट हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 15.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

नजर हटाना होगा मुश्किल

नजर हटाना होगा मुश्किल

कोई शक नहीं कि जान्हवी की इन तस्वीरों ने नजर हटाना मुश्किल होगा। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी को कई बार नेपोटिज्म की वजह से ट्रोल होना पड़ा है, लेकिन जान्हवी ने हर फिल्म के साथ लोगों को जवाब दिया है।

बहन भी करेंगी डेब्यू

बहन भी करेंगी डेब्यू

रिपोर्ट्स की मानें तो जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी जल्द ही बॉलीवु़ड में डेब्यू करने वाली हैं। इस बात को लेकर बोनी कपूर भी हिंट दे चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X