जाह्नवी कपूर ने बॉडीकॉन आउटफिट में बरपाया कहर, बढ़ाया इंटरनेट का पारा
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। उनकी फिल्में पसंद की जा रही है और किसी ना किसी वजह से वो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। साथ ही साथ लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। जाह्नवी कपूर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और हमेशा नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
अपनी खूबसूरती और लुक्स की वजह से वो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। जाह्नवी कपूर कभी अपने कैजुअल लुक तो कभी पारंपरिक अवतार की वजह से चर्चा में रहती हैं तो वहीं 'गुड लक जेरी' फिल्म में भी उन्हें काफी पसंद किया गया।

जाह्नवी कपूर ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो सफेद बॉडीकॉन आउटफिट में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह इन तस्वीरों में भी जाह्नवी कपूर का कातिलाना अंदाज़ नजर आ रहा है। आप भी देखिए एक्ट्रेस की कुछ खास तस्वीरें।

दिया एक से बढ़कर एक पोज
जाह्नवी कपूर इन तस्वीरों में एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने दीवार के सामने खड़े होकर उन्होंने पोज दिए हैं। उनका ये अंदाज़ फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। हमेशा की तरह वो इन तस्वीरों में भी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

ग्लैमरस आउटफिट में दिखीं जाह्नवी
जाह्नवी कपूर किसी भी लुक में छा जाती हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। जाह्नवी कपूर ने इस बार इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है

पसंद आया लुक
इन फोटोज में जाह्नवी कपूर ने अपने बालों को मोड़कर बन बना रखा है। बेहद मिनिमल मेकअप के साथ वो इस हॉट लुक में जाह्नवी कपूर इंस्टाग्राम पर छा गई हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर कॉमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जाह्नवी के हैं करोड़ों फैंस
जाह्नवी कपूर की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनकी इंस्टाग्राम पर 17 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके फैंस को उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गुड लक जेरी' को भी काफी पसंद किया है।

गुड लक जेरी की हुई तारीफ
'गुड लक जेरी' में जाह्नवी कपूर पहली बार बिहार की लड़की की भूमिका निभाते हुए नजर आई थीं। ट्रेलर में ही उनके अंदाज को देख कर फैंस सुपर एक्साइटेड हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications