जाह्नवी कपूर ने टॉप और शॉर्ट्स में बरपाया कहर, छा गया एक्ट्रेस का LOOK
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। उनकी फिल्में पसंद की जा रही है और किसी ना किसी वजह से वो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। साथ ही साथ लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। जाह्नवी कपूर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और हमेशा नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

अपनी खूबसूरती और लुक्स की वजह से वो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। जाह्नवी कपूर कभी अपने कैजुअल लुक तो कभी पारंपरिक अवतार की वजह से चर्चा में रहती हैं तो वहीं 'गुड लक जेरी' फिल्म में भी उन्हें काफी पसंद किया गया।
जाह्नवी कपूर ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो सफेद स्लीवलेस क्रॉप टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह इन तस्वीरों में भी जाह्नवी कपूर का कातिलाना अंदाज़ नजर आ रहा है। आप भी देखिए एक्ट्रेस की कुछ खास तस्वीरें।

शेयर की तस्वीरें
जाह्नवी कपूर इन तस्वीरों में पोज देजी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वो ऐसा लग रहा है कि बेडरूम के फ्लोर पर बैठी हैं। उनका ये अंदाज़ फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। हमेशा की तरह वो इन तस्वीरों में भी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

दिखा ग्लैमरस अंदाज
जाह्नवी कपूर किसी भी लुक में छा जाती हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। जाह्नवी कपूर इस बार शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है

फैंस को पसंद आया लुक
इन फोटोज में जाह्नवी कपूर ने अपने बालों को कर्ल किया है और इसे ओपन ही रखा है। बेहद मिनिमल मेकअप के साथ वो इस सिंपल लुक में इंस्टाग्राम पर छा गई हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर कॉमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अच्छी खासी फैन फॉलोइंग
जाह्नवी कपूर की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनकी इंस्टाग्राम पर 17 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अब उनके फैंस को उनकी फिल्म 'गुड लक जेरी' को भी काफी पसंद किया है।

गुड लक जेरी
'गुड लक जेरी' में जाह्नवी कपूर पहली बार बिहार की लड़की की भूमिका निभाते हुए नजर आईं। अब फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications