जाह्नवी कपूर ने दिखाया सेक्सी अवतार, लंहगे में दिखीं सबसे ग्लैमरस- देखिए Photos
सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने 14 अगस्त को शादी रचाई। सिंपल तरीके से वह शादी के बंधन में बंधी। इस मौके पर कपूर परिवार ने एक पार्टी रखी जहां पूरा कपूर खानदान व कुछ करीबी पहुंचे। कोरोना को देखते हुए रिया कपूर की शादी में तमाम सावधानियां व गाइडलाइन को फॉलो किया गया। इस बीच उनकी चचेरी बहन जाह्नवी कपूर का सबसे बोल्ड अवतार देखने को मिला। जाह्नवी कपूर ने खुद सेक्सी तस्वीरों की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई। कहा जा रहा है कि जाह्नवी की ये तस्वीरें रिया की शादी से सामने आई हैं।
जाह्नवी कपूर ने लंहगे में दिलकश लुक दिखाया। ऑफिशियल इंस्टाग्राम से जाह्नवी कपूर ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की। इन फोटो में वह खुले बालों और लंहगे में नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ जाह्नवी कपूर ने रिया कपूर की शादी में चार चांद लगाए।

रिया कपूर की शादी में सोनम कपूर से लेकर शनाया कपूर और खुशी-अंशुला कपूर भी नजर आईं। इस गर्ल गैंग ने जमकर एन्जॉय किया। इन मोहतरमाओं के अलावा अर्जुन कपूर से लेकर बोनी कपूर, संजय कपूर, मीहिप कपूर व अन्य कपूर परिवार ने भी रिया कपूर की शादी में शिरकत लीं।

जाह्नवी कपूर ने करवाया बोल्ड फोटोशूट
जाह्नवी कपूर ने इस शादी में जाने से पहले ही बोल्ड फोटोशूट भी करवाया और ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया।

फिल्म
कुछ समय पहले ही जाह्नवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म गुड लक जेरी के सेट से फोटो शेयर की थी और बताया था कि वह इस प्रोजेक्ट के जरिए आनंद एल राय के साथ काम कर रही हैं।

डेब्यू
जान्हवी कपूर ने धड़क फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ईशान खट्टर के अपोसिट वह नजर आईं। उनकी फिल्म ठीक ठाक साबित हुई। लेकिन जाह्नवी ने इंडस्ट्री में अपनी जगह पक्की कर ली।

इस फिल्म के लिए हुई जाह्नवी की जमकर तारीफ
गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल के लिए जाह्नवी कपूर की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म में वहभारतीय वायुसेना (IAF) की महिला पायलट के तौर नजर आई थीं।

बहन के डेब्यू पर सभी की नजर
जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर के डेब्यू पर सभी की नजरें हैं। सभी खुशी कपूर के एक्टिंग क्षेत्र में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











